फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager raped at knife point in Mundhapande

मूंढापांडे में चाकू के बल पर किशोरी से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped at knife point in Mundhapande
मुरादाबाद। जून के पहले सप्ताह में पड़ी गर्मी और मानसून की तेज गति की वजह से 16 जून तक प्री मानसून के मुरादाबाद पहुंचने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की गति बहुत तेज हो गई है। इसकी वजह से संभावनाएं बढ़ गई हैं। यदि अनुमान के मुताबिक प्री मानसून आता है तो मानसून भी समय से पहले पहुंच सकता है। गुरुवार को बारिश .5 मिली मीटर हुुई है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार को हुई बारिश बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से है। शुक्रवार को बादल और बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि मुरादाबाद में 12 जून को तीन और 13 जून को 27 मिली मीटर बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि मानसून की गति बहुत तेज हो गई है। 12 जून तक प्री मानसून गोरखुपर पहुंचने की संभावना है। मुरादाबाद में जो प्री मानसून 20 जून को आना था, वह 16 जून तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जब लगातार एक सप्ताह तक 35 मिली मीटर से अधिक बारिश और सात में से चार दिन बारिश के दिन होंगे तो मानसून शुरू हो जाता है। इसलिए अब 16 जून की बारिश पर निर्भर है कि मानूसन मुरादाबाद में कितने दिन पहले आ सकता है। हालांकि मानसून की गति को देखते हुए 21 जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह आसमान में काली घटाएं छाई हुई थीं। करीब नौ बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई। इसके बाद धूप खिलने लगी। हालांकि इस बारिश से पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा पूरब से पश्चिम दिशा में चली। सुबह के समय वातावरण में नमी 87 फीसदी और शाम की 65 फीसदी थी। गुरुवार को बारिश .5 मिली मीटर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed