{"_id":"6316fde3f922b32fdb149e28","slug":"teenager-commits-suicide-after-sexual-harassment-audio-goes-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तूने ये क्या किया: दुष्कर्म का ऑडियो वायरल...किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस बोली-दोनों के बीच संबंध थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूने ये क्या किया: दुष्कर्म का ऑडियो वायरल...किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस बोली-दोनों के बीच संबंध थे
Tue, 06 Sep 2022 01:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:29 PM IST
सार
दुष्कर्म का ऑडियो वायरल होने पर नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनो ंकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में दुष्कर्म का ऑडियो वायरल होने पर एक किशोरी ने घर में फंदा लगा लिया। परिवार के लोगों ने उसे महमूदपुर माफी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोनकपुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सोनकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का भाई का दो सितंबर को रुद्रपुर से घर आया तो अपनी छोटी बहन को तनाव में देखकर उससे पूछताछ की। किशोरी ने रोते हुए बताया कि 10-12 दिन पहले वह शाम के समय गोबर डालने के लिए तालाब गई थी। वहां पहले से मौजूद वसीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसने धमकी दी कि यदि मुंह खोला तो उसको जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद आरोपी दिल्ली भाग गया। बहन की बातों को सुनकर भाई ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही लेकिन लोकलाज के चलते परिजन मुकदमे के लिए तैयार नहीं हुए। आरोप है कि इस बीच आरोपी वसीम ने अपने साथी के साथ दुष्कर्म के बारे में हुई बातचीत को वायरल कर दिया। भाई ने बताया कि इस बात की जानकारी मिलने पर बहन तनावग्रस्त हो गई। तीन सितंबर की शाम उसने घर में दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने देखते ही उसे फंदे से नीचे उतारा। अस्पताल में पांच घंटे के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में भाई ने पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई का कहना था कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हुई है। पुलिस
ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

पोस्टमार्टम में किशोरी के फांसी लगाने की पुष्टि हुई है लेकिन दुष्कर्म के मामले में अभी स्लाइड की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। थानाध्यक्ष हमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। इसके बाद ऑडियो वायरल करने वाले पकड़े जाएंगे।
किशोरी और युवक के बीच पहले से संबंध थे। घरवालों को जानकारी मिलने पर किशोरी तनाव में आ गई और उसने जान दे दी। ऑडियो वायरल होने के कारण इस मामले में आईटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। अब सोनकपुर थाने की जगह निरीक्षक (अपराध) जितेंद्र सिंह मामले की जांच करेंगे। इस मामले में पुलिस को
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। -गणेश कुमार गुप्ता, सीओ बिलारी