फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager commits suicide after sexual harassment audio goes viral

तूने ये क्या किया: दुष्कर्म का ऑडियो वायरल...किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस बोली-दोनों के बीच संबंध थे

Tue, 06 Sep 2022 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Sep 2022 01:29 PM IST
सार

दुष्कर्म का ऑडियो वायरल होने पर नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनो ंकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
Teenager commits suicide after sexual harassment audio goes viral
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में दुष्कर्म का ऑडियो वायरल होने पर एक किशोरी ने घर में फंदा लगा लिया। परिवार के लोगों ने उसे महमूदपुर माफी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोनकपुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सोनकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का भाई का दो सितंबर को रुद्रपुर से घर आया तो अपनी छोटी बहन को तनाव में देखकर उससे पूछताछ की। किशोरी ने रोते हुए बताया कि 10-12 दिन पहले वह शाम के समय गोबर डालने के लिए तालाब गई थी। वहां पहले से मौजूद वसीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


उसने धमकी दी कि यदि मुंह खोला तो उसको जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद आरोपी दिल्ली भाग गया। बहन की बातों को सुनकर भाई ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही लेकिन लोकलाज के चलते परिजन मुकदमे के लिए तैयार नहीं हुए। आरोप है कि इस बीच आरोपी वसीम ने अपने साथी के साथ दुष्कर्म के बारे में हुई बातचीत को वायरल कर दिया। भाई ने बताया कि इस बात की जानकारी मिलने पर बहन तनावग्रस्त हो गई। तीन सितंबर की शाम उसने घर में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने देखते ही उसे फंदे से नीचे उतारा। अस्पताल में पांच घंटे के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में भाई ने पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई का कहना था कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हुई है। पुलिस
ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 

पोस्टमार्टम में किशोरी के फांसी लगाने की पुष्टि हुई है लेकिन दुष्कर्म के मामले में अभी स्लाइड की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। थानाध्यक्ष हमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। इसके बाद ऑडियो वायरल करने वाले पकड़े जाएंगे।

किशोरी और युवक के बीच पहले से संबंध थे। घरवालों को जानकारी मिलने पर किशोरी तनाव में आ गई और उसने जान दे दी। ऑडियो वायरल होने के कारण इस मामले में आईटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। अब सोनकपुर थाने की जगह निरीक्षक (अपराध) जितेंद्र सिंह मामले की जांच करेंगे। इस मामले में पुलिस को
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। -गणेश कुमार गुप्ता, सीओ बिलारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed