{"_id":"62361f127976be4d714bf592","slug":"teenager-beaten-in-kansiram-coloney-died-in-hospital-moradabad-news-mbd422013853","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी में पिटाई से किशोर की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कालोनी में पिटाई से किशोर की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में होलिका दहन के मौके पर बृहस्पतिवार डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बात को लेकर एक पक्ष के लोगों ने 16 वर्षीय सुमित उर्फ माता की जमकर पिटाई कर दी। शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक कांशीराम कालोनी निवासी सुमित उर्फ माता (16) अपने घर के बाहर बृहस्पतिवार रात 10 बजे होलिका दहन के लिए खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहुंचे कालोनी के ही नन्हूं ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। सुमित, उसकी बहन मीता व भाई अभिषेक ने विरोध किया तो नन्हूं अपने साथ मोहल्ले के कुछ अन्य युवकों को बुला लाया तथा सुमित को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद सुमित जाकर अपने घर सो गया। शुक्रवार उसकी हालत खराब होने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक की बड़ी बहन मीता की तहरीर पर नन्हूं, दाउद, समध, शुएब, गट्टी, काजल व रानी व दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या तथा अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।