फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenage girl gang raped, video made viral

Moradabad News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl gang raped, video made viral
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में बकरी चराने गई 17 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता को धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो वीडियो वायरल करेंगे। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपनी दादी से की तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की दादी की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पोती 30 जनवरी 2026 की शाम करीब चार बजे अपने खेत पर बकरी चराने गई थी। इसी दौरान किशोरी के पास कटघर के गागन का तिराहा पंडित नगला की मिलक निवासी समीर और शनि पहुंच गए। आरोप है कि दोनों पीड़िता को डरा धमकाकर अपने खेत पर ले गए। जहां किशोरी के साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे धमकी दी और मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया या कहीं शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देंगे। बदनामी के डर में पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया ओर अपने घर में गुमसुम रहने लगी। पीड़िता से दादी ने पूछताछ की। तब पीड़िता ने आपबीती सुनाई तो दादी भी सन्न रह गई। पीड़िता के परिवार ने आरोपियों के परिवार से इस घटना की शिकायत की तो आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने दादी की तहरीर पर दो आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed