फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   teen talaque

दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
teen talaque
मुरादाबाद। भगतपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे तीन तलाक दे दिया है। पति के परिजनों पर भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि छह साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी में पति ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। लेकिन पति और ससुराल के बाकी सदस्यों ने शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसके साथ मारपीट की। सास ससुर और भाई व ननद भी आरोपी पति का साथ दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला अपने मायके पहुंची और घटना की जानकारी मायके वालों को दी। एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed