फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Team that went to disconnect electricity connection was beaten up, records torn

Moradabad News: बिजली कनेक्शन काटने गई टीम के साथ मारपीट, अभिलेख फाड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Team that went to disconnect electricity connection was beaten up, records torn
बछरायूं। बिजली चोरी के आरोपी ने अवैध तरीके से जोड़े गए कनेक्शन को काटने गई टीम के साथ परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की। आरोपी ने बिजलीकर्मियों के अभिलेख भी फाड़ दिए गए। अवर अभियंता द्वारा इस संबंध में उसके पिता व भाई समेत महिलाओं के खिलाफ मारपीट व सरकारी काम में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बछरायूं बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि मोहल्ला चौधरियान निवासी आफताब जुलाई 2023 में बिजली की चोरी करते पकड़ा गया था। उसके खिलाफ बिजली थाने मेंं मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। बिजली विभाग को सूचना मिली कि वह फिर से अवैध रूप से कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहा है। शुक्रवार की दोपहर बाद वह अपनी टीम के साथ आफताब का कनेक्शन काटने गए थे। उसी समय आफताब ने अपने भाई दानिश पिता अनीस व घर की महिलाओं के साथ मिलकर टीम पर हमला बोल दिया। हमले में अवर अभियंता संतोष कुमार व लाइनमैन नरेश चोटिल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने बिजली टीम को आफताब व उनके परिजनों के हमले से बचाया।
विज्ञापन

जेई का आरोप है कि आफताब आदि ने सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आफताब अहमद, भाई दानिश, पिता अनीस समेत कई अज्ञात महिलाओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed