फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   team of ismilepur won the match

कबड्डी प्रतियोगिता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
team of ismilepur won the match
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय साहू ओंकार शरण कोठीवाल कबड्डी टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हुआ। शनिवार को हुए फाइनल में युवा एकता अकादमी लखावटी की टीम ने चौधरी स्पोर्ट्स अकादमी इस्माइलपुर की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। समापन मौके पर मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

शनिवार को पहला सेमीफाइनल जीएस अकादमी खुर्जा और चौधरी स्पोर्ट्स अकादमी इस्माइलपुर बिजनौर के बीच खेला गया। मैच में चौधरी स्पोर्ट्स स्टेडियम इस्माइलपुर की टीम 45-56 अंक से विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल शारदा अकादमी बिजनौर और युवा एकता अकादमी लखावटी के बीच खेला गया, जिसमें युवा एकता अकादमी लखावटी की टीम ने 32-50 अंकों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला चौधरी स्पोर्ट्स अकादमी इस्माइलपुर और युवा एकता अकादमी लखावटी के बीच खेला गया। जिसमें 35-56 के बड़े अंतर से युवा एकता अकादमी लखावटी की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम को प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजीव कोठीवाल की ओर से 51 हजार और द्वितीय स्थान पर रही चौधरी स्पोर्ट्स अकादमी की टीम को 21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव कोठीवाल ने बताया कि यह टूर्नामेंट उनके पिता श्री साहू ओमकार शरण कोठीवाल की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। महाविद्यालय के प्रबंधक अमित कोठीवाल ने विशिष्ट कार्य करने वाले महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित किए जाने वाले प्राध्यापकों में डॉक्टर संजय सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. एसके रस्तोगी, डॉक्टर बीपी सिंह, आयोजन सचिव रामजियावन यादव, कार्यालय अधीक्षक दीपक अरोड़ा प्रमुख रहे। टूर्नामेंट के दौरान बेस्ट कॉमेंट्रेटर का अवार्ड डॉ अमित व्यास को दिया गया। अच्छा संचालन करने का अवार्ड खेल सचिव डॉ एसबी यादव को प्रदान किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर सत्यव्रत सिंह रावत ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। तीसरे स्थान पर रही जीएस अकादमी खुर्जा तथा शारदा एकेडमी बिजनौर दोनों टीमों को प्रबंध समिति की ओर से 25 सौ, 25 सौ रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
ये रहे श्रेष्ठ खिलाड़ी
बेस्ट प्लेयर का अवार्ड युवा एकता एकेडमी लखावटी के भानु को प्रदान किया गया। बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड चौधरी एकेडमी बिजनौर के ऋतिक लांबा को प्रदान किया गया। बेस्ट रेड का अवार्ड अभिषेक शारदा एकेडमी बिजनौर को प्रदान किया गया।

इनकी रही मौजूदगी
इस दौरान केजीके कालेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार चौधरी, डॉ. अनिल चौहान, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी अभिषेक, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गजेंद्र प्रताप सिंह, पर्वतारोही खिलाड़ी विपिन चौधरी, प्रभारी निरीक्षक यातायात पवन त्यागी, प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव आरएन अग्रवाल, संजय कुमार आर्य,विजेंद्र पाल, जय किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed