फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers will not be able to go to the authorities without the permission of the principals

Moradabad News: प्रधानाचार्यों की अनुमति के बगैर अधिकारियों तक नहीं जा सकेंगे शिक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Teachers will not be able to go to the authorities without the permission of the principals
मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रधानाचार्यों की अनुमति के बगैर विभागीय अधिकारियों से संपर्क नहीं कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि सभी को शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि प्रधानाचार्यों की लिखित अनुमति प्राप्त किए बिना कोई अध्यापक-कर्मचारी विभाग के किसी अधिकारी-कार्यालय से किसी प्रकार का संपर्क स्थापित नहीं करेगा। साथ ही कोई भी अध्यापक बिना प्रधान की अनुमति के विद्यालय में उपस्थित होने पर विद्यालय समय के अंतर्गत विद्यालय नहीं छोड़ेगा। प्रधानाचार्यों द्वारा विद्यालयों के शिक्षकों-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के विद्यालय अवधि में आने-जाने के लिए आवागमन पंजिका तैयार की जाएगी। इसमें विद्यालय अवधि में जाने पर प्रत्येक शिक्षक-कर्मचारियों के उद्देश्य, कारण एवं जाने-जाने के समय को अंकित कर हस्ताक्षर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कार्यालय में आने के उद्देश्य, कारण को सुनने व प्रधानाचार्य शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय से विद्यालय अवधि के पश्चात ही कार्यालय में समस्याओं के निराकरण करने के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। डॉ. अरुण कुमार दुबे का कहना है कि प्रधानाचार्यों की अनुमति प्राप्त किए बिना, यदि कोई शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी विभाग के अधिकारी-कार्यालय में उपस्थित होता है की पुष्टि होने पर शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed