फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers who do not perform the duty of room inspector will be barred from evaluation work.

Moradabad News: कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी न देने वाले शिक्षक मूल्यांकन कार्य से होंगे डिबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Teachers who do not perform the duty of room inspector will be barred from evaluation work.
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन शनिवार को दोनों पालियों में पंजीकृत 15860 विद्यार्थियों में से 14912 ने परीक्षा दी, जबकि 948 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। जेडी ने कहा कि कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नहीं करने वाले वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य से डिबार किया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद में पहली पाली में 103 केंद्रों पर हाईस्कूल की गृहविज्ञान विषय और इंटरमीडिएट की परिधान रचना एवं सज्जा, फल व खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र, बेकिंग कन्फेक्शनरी आदि विषय की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 14487 विद्यार्थियों में से 13613 विद्यार्थी परीक्षा देने आए। जबकि 874 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में 85 केंद्रों पर इंटर के विद्यार्थियों की इतिहास विषय की परीक्षा हुई। इसमें 1373 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 1299 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 74 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं आए। डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी छह सचल दलों द्वारा निरीक्षण किया गया। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed