फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers should keep students up to Intermediate away from social media: Divisional Commissioner

इंटर तक के छात्रों को सोशल मीडिया से दूर रखें शिक्षक : मंडलायुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Teachers should keep students up to Intermediate away from social media: Divisional Commissioner
मुरादाबाद। जिले में इंटर के छात्रों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंधित होगी। स्कूल में अनुशासन तोड़ने पर अब प्रधानाचार्य कड़े कदम उठाएंगे। एक स्कूल से बच्चे के निकाले जाने के बाद दूसरा स्कूल उनका दाखिला नहीं लेगा। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने यह सख्त निर्णय एक छात्र द्वारा अपने अध्यापक की पोर्न वीडियो एआई के माध्यम से बनाने पर लिया है।
विज्ञापन

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने मंगलवार को शहर के 50 प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई। प्रधानाचार्यों से सुझाव लेने के बाद उन्होंने बताया कि बच्चे पढ़ाई और अन्य कारणों के दबाव में सुसाइड की तरफ बढ़ रहे हैं। यह सभी के लिए चिंता का विषय है। बच्चों को सही रास्ते पर लाने की जिम्मेदारी अभिभावकों के साथ स्कूल के अध्यापकों की भी है। बच्चे यदि अनुशासन तोड़ते हैं तो उनकी पिटाई नहीं होनी चाहिए। उनको स्कूल से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। इस प्रकार के मामलों में अभिभावकों को नोटिस जारी करना होगा। शिकायत यह भी मिली है कि कुछ प्राइवेट स्कूल धनवान पिता के बच्चों को पुरस्कृत करते हैं। इससे बच्चों में हीनभावना पैदा होती है। बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखना होगा। इसके लिए विद्यालय अपने स्तर से कदम उठाएं। अभिभावकों को नोटिस देकर बुलाएं और उनकी काउंसलिंग कराएं। एक प्रधानाचार्य ने बताया कि वह दंडित करने के लिए बच्चों को क्लास से हटाकर लाइब्रेरी भेजते हैं। किताबों को पढ़कर उसकी प्रस्तावना लिखने का दंड देते हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि बच्चों को लाइब्रेरी में बैठने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन

किसानों के खेतों और मजदूरों के नजदीक पहुंचे
प्राइवेट स्कूल के अधिकतर बच्चों को प्रबंधन टूर पर नैनीताल, देहरादून, तमिलनाडु और राजस्थान लेकर जाते हैं। ऐसी परंपरा ठीक नहीं है। बच्चों को किसानों के खेतों और मजदूरों की स्थिति से अवगत कराएं। आरटीई के बच्चे यदि स्कूल नहीं आते हैं तो उसका नाम काटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल आने और पढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरित करना अध्यापकों की पहली जिम्मेदारी होगी।
डमी एडमिशन को रोकें
कुछ अभिभावक बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के बाद उनको कोचिंग भेजते हैं। ऐसे डमी एडमिशन पर स्कूलों को रोक लगानी होगी। स्कूल में पढ़ाई का माहौल तैयार करना होगा। बैठक में प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्यों के अलावा, एडी बेसिक बुद्ध प्रिय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे, बीएसए विमलेश कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed