फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers boycotted evaluation from 10 am to 2 pm

Moradabad News: सुबह दस से दोपहर दो बजे तक शिक्षकों ने किया मूल्यांकन बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers boycotted evaluation from 10 am to 2 pm
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) मुरादाबाद ने जनपद के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। पांच केंद्रों पर सांकेतिक बहिष्कार किया गया, जबकि जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया गया। दोपहर 12 बजे के बाद शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों के अनुसार आरएन इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज में मुख्य गेट पर खड़े होकर प्रदर्शन किया, जबकि जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में दरी बिछाकर वहीं पर शिक्षक बैठ गए। वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ सुनीत गिरी ने कहा कि सरकार ने मृतक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को दो करोड़ की आर्थिक मदद दिए जाने, मृतक आश्रित की नियुक्ति, वेतन के बराबर पारिवारिक पेंशन तथा सुरक्षा, भविष्य में ट्रकों पर शिक्षकों की ड्यूटी ना लगाए जाने आदि विभिन्न मांगों पर अभी तक सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिसके कारण शिक्षकों मे भारी रोष है। ज़िला अध्यक्ष राजीव कुमार पाठक तथा ज़िला मंत्री पुष्पेश मिश्र ने कहा कि सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के कारण आज शिक्षक समाज ठगा सा महसूस कर रहा है और आंदोलन के लिए बाध्य है। साथ ही उन्होंने पुरानी मूल्यांकन पारिश्रमिक दरों को भी संशोधित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रों पर बहिष्कार कार्यक्रम में मयंक त्यागी, डाॅ. राखी रस्तोगी , अनिल कुमार, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, आफताब आलम, अफजाल अली, महमूद हुसैन, ग्रंथ सिंह, गुलजारी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed