फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers are called upon to join the proposed protest in Delhi on November 21.

Moradabad News: शिक्षकों से 21 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित धरने में शामिल होने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Teachers are called upon to join the proposed protest in Delhi on November 21.
होटल मानसरोवर पराडाईज में प्रेसकांन्फ्रेस में बोलते राष्ट अध्यक्ष निदेश चंद्र शर्मा।अमर उजाला
मुरादाबाद। बेसिक के शिक्षकों से टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने 21 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। रविवार को उनके मुरादाबाद पहुंचने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीरज शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया डॉ दिनेश चंद्र शर्मा
ने कहा कि 1 सितंबर 2025 के सुप्रीम कोर्ट के सेवारत समस्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के निर्णय से शिक्षकों में अपनी सेवा सुरक्षा के प्रति भय व असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अध्यापक भर्ती के समय समस्त योग्यताएं पूरी होने के उपरांत अध्यापक नियुक्त किया जाता है लेकिन इस तरह का निर्णय आना समझ से परे व अध्यापकों का मनोबल तोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में 21 नवंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले विशाल धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के सापेक्ष भारत सरकार पहल करके एक नया संविधान संशोधन लेकर आए। ताकि शिक्षक दिल्ली में जुटने के बजाय अपने स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाएं। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडे, प्रांतीय संयुक्त मंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed