फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers and students took to the streets outside schools and colleges to protest against drug abuse.

Moradabad News: स्कूल-कॉलेजों के बाहर नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे शिक्षक-छात्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students took to the streets outside schools and colleges to protest against drug abuse.
मुरादाबाद। शिक्षण संस्थानों के आसपास नशा मुक्त माहौल बनाने के लिए सोमवार को एसएस इंटर कॉलेज के शिक्षक और विद्यार्थियों ने जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कॉलेज के आसपास की दुकानों पर पहुंचकर गुटखा, सिगरेट, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री बंद करने की अपील की। अभियान के दौरान दुकानदारों को सरकार के नियमों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


यह अभियान अमर उजाला में स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद शुरू किया गया। शिक्षकों ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय ने विद्यार्थियों को नशे की लत से बचाने के लिए शिक्षण संस्थानों के आसपास के क्षेत्र को नशा मुक्त घोषित किया है। ऐसे में संबंधित नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रधानाचार्य रवि कुमार ने कहा कि कम उम्र में तंबाकू उत्पादों की उपलब्धता बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। इसलिए दुकानदारों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्कूल और कॉलेजों के आसपास ऐसे उत्पादों की बिक्री से बचना चाहिए। विद्यार्थियों ने भी दुकानदारों से सहयोग की अपील की। उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed