फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teacher suspended for beating a student

Moradabad News: छात्रा को पीटने के आरोप में शिक्षक को किया निलंबित

Wed, 16 Apr 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 16 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for beating a student
बिलारी। खोखड़ा उर्फ हयातपुर गांव के परिषदीय प्राइमरी स्कूल की रसोईया की बेटी को पीटने के आरोप में बीएसए ने शिक्षक मैनपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। खोखड़ा उर्फ हयातपुर गांव निवासी गीता कुमारी गांव के ही परिषदीय प्राइमरी स्कूल में लगभग तीन वर्ष से रसोई है। रसोईया की बेटी दिव्या कक्षा पांच में और बेटा पारस कक्षा दो में इसी स्कूल में पढ़ रहा है।
विज्ञापन

रसोईया गीता कुमारी की ओर से बीती नौ अप्रैल को डीएम, बीएसए और एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा गया था। रसोईया ने आरोप लगाया था कि पांच अप्रैल की दोपहर किसी छात्रा ने स्कूल की बेंच पर कुछ लिख दिया था जिसका आरोप शिक्षकों ने उसकी बेटी दिव्या पर लगा दिया बेटी के मना करने के बाद भी स्कूली शिक्षकों ने उसे इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। इस घटना को स्कूल में पढ़ने वाले उसके बेटे पारस ने देखा है।
विज्ञापन

रसोईया ने शिकायती पत्र में यह भी कहा था कि जब उसने शिक्षकों से शिकायत की तब उसके साथ अभद्रता करते हुए रसोईया की नौकरी से हटा दिया तथा उसके दोनों बच्चों के नाम भी स्कूल से काट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बीएसए ने बीईओ के साथ खोखड़ा और हयातपुर के स्कूल में जाकर जांच की थी इस दौरान रसोईया और सभी स्कूली शिक्षकों के बयान भी दर्ज किए थे। शिक्षा विभाग के सूत्रों से पता चला है कि मंगलवार को बीएसए ने खोखड़ा उर्फ हयातपुर के सहायक अध्यापक मैनपाल सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed