फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teacher's union came out against the decision of BSA

Moradabad News: बीएसए के निर्णय के खिलाफ उतरा शिक्षक संघ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher's union came out against the decision of BSA
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने क्षमता से अधिक कार्य कराए जाने पर रोष व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महानगर मुरादाबाद की आवश्यक बैठक कंपोजिट विद्यालय गांधी पार्क में किया गया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष राकेश कौशिक ने कहा कि बिना किसी प्रशिक्षण के डिजिटल और ऑनलाइन कार्य कराए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। जो आदर्श स्थिति के विपरीत है। महानगर मंत्री उस्मान आरिफ ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में शिक्षकों की भारी कमी होने के बावजूद भी विभाग के द्वारा यहां तैनाती नहीं की जा रही है, जिस कारण पांच शिक्षकों को कार्य एक ही शिक्षक को करना पड़ रहा है। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों के द्वारा यूनिफॉर्म में बच्चों के फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड कराए जाने के कार्य के लिए बीएसए मुरादाबाद द्वारा बनाए जा रहे दबाव को भी अनुचित बताते हुए इसके विरोध में प्रस्ताव पारित कर प्रदेश अध्यक्ष को भेजे जाने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षकों के लंबित चल रहे एरियर के भुगतान, चयन वेतनमान की स्वीकृति, एकल विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती, दिनांक 31 दिसंबर से हो रहे शीतकालीन अवकाश में कोई कार्य नहीं करने, शिक्षा मित्रों/ अनुदेशकों को शीतकालीन अवकाश का मानदेय देने तथा संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को संगठन से निष्कासित किए जाने के प्रस्ताव पारित कर मांग पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई।
विज्ञापन

इस दौरान राहुल शर्मा, आशीष कुमार, सुगंध गुप्ता, शहनाज अख्तर, प्रतिमा कुमारी, सीमा सिंह, अरशद अली सूद आसिफ, पंकज कुमार, लवली सक्सेना, शहला जमील, रेनू सिंह, मो. शाकिर, मनीला शर्मा के अलावा अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विष्णु भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed