फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   teacher attested in blame of rape

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
teacher attested in blame of rape
डिलारी (मुरादाबाद)। डिलारी थानाक्षेत्र में एक छात्रा से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि शिक्षक छात्रा को डरा धमकाकर चार साल से दुष्कर्म कर रहा था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा ने डिलारी थानाक्षेत्र के रहटा माफी गांव निवासी लक्की उर्फ योगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी एक इंटर कालेज में शिक्षक है। आरोपी ने कक्षा नौ से बारह तक डरा धमकाकर चार साल उसका शोषण किया। अब छात्रा एक डिगी कालेज से स्नातक कर रही है। अब भी आरोपी छात्रा पर दबाव बना रहा था कि वह उसे मिलने आए। शिक्षक के उत्पीड़न से छात्रा बहुत अधिक परेशान हो गई, तब उसने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी। डिलारी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed