{"_id":"5f40368e8ebc3ea9c32697f2","slug":"teacher-absent-last-seven-years-after-joining-service-stop-city-news-mbd359923553","type":"story","status":"publish","title_hn":"2013 में ली नियुक्ति, अब तक विद्यालय नहीं आई शिक्षिका, सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2013 में ली नियुक्ति, अब तक विद्यालय नहीं आई शिक्षिका, सेवा समाप्त
विज्ञापन
मुरादाबाद। 2013 में नियुक्ति लेने के बाद से बिलारी स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिक अब तक एक भी दिन स्कूल नहीं आईं। बेसिक शिक्षा विभाग ने तमाम नोटिस भेजे लेकिन कोई जवाब भी नहीं आया। विभाग की ओर से उनके खिलाफ करते हुए सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं एक निजी विद्यालय में अग्निशमन सुरक्षा में लापरवाही के आरोप में सिविल लाइंस स्थित स्कूल की मान्यता की रद्द कर दी गई है।
बीएसए कार्यालय ने प्राथमिक विद्यालय आरा खेड़ा बिलारी की एक शिक्षिका ऋचा यादव की सेवाएं खत्म कर दी हैं। शिक्षिका का 2013 में चयन हुआ था। उन्होंने नियुक्ति भी पा ली थी। लेकिन उसके बाद एक भी दिन विद्यालय नहीं आईं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक लगातार उन्हें नोटिस भेजे गए। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। नियुक्ति के बाद से ही उन्हें वेतन भी जारी नहीं किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर शिक्षिका की सेवा खत्म कर दी गई है।
वहीं, सिविल लाइन में आठवीं कक्षा तक संचालित लाइफ डिजाइन स्कूल के भवन में एक तल पर स्कूल है। जबकि दूसरे तल में स्कूल प्रबंधन का आवास एवं कार्यालय था। अग्निमशन विभाग की ओर से स्कूल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को दी गई थी। एमडीएम ने भी स्कूल संचालन पर आपत्ति जताई थी। बीएसए कार्यालय ने अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट के बाद स्कूल की मान्यता निरस्त कर दी थी। स्कूल प्रबंधन ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने दोबारा समीक्षा कर कमेटी बनाकर जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद तीन सदस्यीय टीम बनाई गई। टीम को सुरक्षा संबंधित कई खामियां पाई। बीएसए कार्यालय ने शुक्रवार को स्कूल की मान्यता निरस्त कर दी। खंड शिक्षा अधिकारी नगर और स्कूल प्रबंधन से पंजीकृत बच्चों को आसपास के दूसरे स्कूलों में दाखिला कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण में स्कूल बंद मिला
मुरादाबाद। नगर शिक्षा अधिकारी नगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। सुबह 11 बजे प्राथमिक विद्यालय कटघर पश्चिमी (बालक) बंद मिला। विद्यालय बंद मिलने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक अतिया महमूद और शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्राथमिक विद्यालय कटघर पश्चिमी कन्या का निरीक्षण किया गया। शिक्षा मित्र अजरा सईद उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर विद्यालय से गायब मिली। उसका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। कम्पोजिट विद्यालय कटार शहीद में शिक्षक उपस्थित मिले। मिशन प्रेरणा के कार्यों का गंभीरता से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए।