फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   TCAS install in moradabad railway zone for stopping train accidents

हादसे रोकने को टीसीएएस से लैस होगा मुरादाबाद रेल मंडल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 03:08 AM IST
विज्ञापन
TCAS install in moradabad railway zone for stopping train accidents
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल को अब टीसीएएस यानी ट्रेन कॉलिजन एवाइंडेस सिस्टम से लैस किया जाएगा। इससे विपरित दिशाओं से आ रही ट्रेनों के टकराने की संभावना शून्य हो जाएगी और सुरक्षित परिचालन संभव होगा। आम बजट 2021 में वित्त मंत्री ने इसकी घोषणा की है। रेलवे का सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग इसके लिए कार्य करेगा।
विज्ञापन

मार्च 2021 से इस दिशा में काम शुरू होगा। इस सिस्टम के लगने के बाद आमने-सामने आ रही ट्रेनों में टक्कर होने से पहले ब्रेक लग जाएगा। विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन के बारे में इंजन में सवार लोको पायलट को पता चल जाएगा। ट्रेन के इंजन के अंदर लगे कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण लोको पायलट को दुर्घटना की वजह और उसे रोकने के उपाय बताकर अलर्ट करते रहेंगे। इस सिस्टम के तहत पटरी पर एक ऐसा डिवाइस लगाया जाएगा जो यह बताएगा कि किस स्पीड से ट्रेन चलाई जाए। संबंधित रेलखंड के लिए निर्धारित स्पीड पर ही ट्रेन चलेगी, यदि लोको पायलट ने स्पीड बढ़ाई तो स्वत: ही ब्रेक लग जाएंगे। विशेष बात यह है कि इस प्रणाली को भारत में बनाया गया है।
विज्ञापन

रेल मंडल के अधिक व्यस्त रूटों पर इस सिस्टम को लगाया जाएगा। इस नवीनतम स्वदेशी तकनीक की खासियत यह है कि ट्रेन के इंजन के अंदर ही लोको पायलट को सिग्नल नजर आएगा। अभी लोको पायलट को सिग्नल के लिए इंजन से बाहर देखना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रेखा शर्मा, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed