{"_id":"6a3d930b9fdb69affd079702","slug":"tazias-to-be-taken-out-at-30-locations-on-muharram-four-sector-magistrates-appointed-moradabad-news-c-279-1-mo11005-115941-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुहर्रम पर 30 स्थानों पर निकाले जाएंगे ताजिये, चार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुहर्रम पर 30 स्थानों पर निकाले जाएंगे ताजिये, चार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम पर 30 स्थानों पर ताजिये निकाले जाएंगे। पुलिस व प्रशासन ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां की हैं। ताजियेदारों को ताजिये की ऊंचाई 11 फीट से अधिक न रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 100 लोगों पर कार्रवाई की है। एसडीएम कोर्ट से उन्हें नोटिस जारी कर तलब किया गया। उन्हें निजी मुचलकों में पाबंद किया गया है।
एसडीएम ने क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा है। ठाकुरद्वारा नगर और पूरे थाना क्षेत्र में तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव और राजस्व निरीक्षक सर्वेश कुमार, कस्बा ढकिया, डिलारी सहित पूरे थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार लोकेश कुमार और राजस्व निरीक्षक चंद्रपाल सिंह, सुरजननगर और पूरे चौकी क्षेत्र में बीडीओ ठाकुरद्वारा और राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र, तहसील ठाकुरद्वारा के थाना भोजपुर भगतपुर के आशिक क्षेत्र में नायब तहसीलदार दुष्यंत कुमार को तैनात किया गया है।
सभी लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को भी अपने क्षेत्र में मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने निकलने वाले ताजियों के मार्गों का निरीक्षण किया। गांव लालापुर पीपलसाना में इमामबाड़े के विवाद में दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने कि हिदायत दी गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि मुहर्रम के मेले वाले स्थान और कर्बला पर पुलिस बल तैनात रहेगा। पीएसी भी तैनात की जाएगी। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने प्रभारी निरीक्षक के साथ दूल्हापुर सुरजननगर आदि में बनाये गए ताजियों का निरीक्षण किया।