फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   taxi driver have no 100 rupee note, died

छोटे नोट के िलए अड़े डाक्टर-टैक्सी वाला मरीज की मौत

Sun, 13 Nov 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 13 Nov 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
taxi driver have no 100 rupee note, died
100 rupee
बुखार से तप रहे एक मजदूर को वक्त से इलाज नहीं मिला और उसने दम तोड़ दिया। रोड़ा बने 1000- 500 रुपये के पुराने नोट। परिजन गंभीर हालत में सुनील को लेकर घर से निकले तो टैक्सी वाला छुट्टे मिलने तक टस से मस न हुआ। कलेजा निजी चिकित्सक का भी नहीं पसीजा।
विज्ञापन


डाक्टर ने साफ कहा, इलाज चाहिए तो 100- 100 के नोट लाइए। घर वाले हजार - पांच सौ के बदले 100- 100 के नोटों का इंतजाम करने में जुटे रहे उधर अस्पताल के दरवाजे पर सुनील ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कुंदरकी के मोहल्ला नुरूल्ला में शिव मंदिर के पास रहने वाले मंगा चौधरी का बेटा सुनील उर्फ पप्पू दिवाकर (30) मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। दो-तीन दिन पहले उसे बुखार आया था। परिजनों ने कुंदरकी में इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। डाक्टर ने शहर ले जाने की सलाह दी तो परिजन सुनील को लेकर चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए बुलाई गई टैक्सी का चालक अड़ गया, बोला पहले 100- 100 के नोटों में पेमेंट एडवांस में करो तभी मरीज लेकर चलूंगा। परिजनों के करीब दो- तीन घंटे इसी कवायद में बीत गए। बैंक की लंबी कतार में लगने के बावजूद नोट नहीं बदले।

जैसे - तैसे दो - चार हजार रुपये का बंदोबस्त करके परिजन सुनील को लेकर लाजपत नगर में एक निजी डाक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे। छुट्टे पैसों में डाक्टर इलाज करता रहा लेकिन जब बारी 500- 500 की आई तो बोला आगे का इलाज बाद में पहले 100- 100 के नोट लाओ।

मनुहार करने पर भी डाक्टर का कलेजा नहीं पसीजा। छुट्टे पैसे खत्म हुए तो डाक्टर ने मरीज को रेफर कर दिया। इसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में सुनील को ले जाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।


यहां भी नोटों का मामला आड़े आया। हालांकि इतनी गनीमत थी कि मरीज की जांचें शुरू कर दी गई थीं। लेकिन शायद देर बहुत ज्यादा हो चुकी थी, इससे पहले कि जांचें पूरी होतीं सुनील ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed