फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tax evasion is suspected to be linked to a large syndicate.

Moradabad News: टैक्स चोरी के तार बड़े सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion is suspected to be linked to a large syndicate.
मुरादाबाद। प्रदेश स्तर पर 341 करोड़ जीएसटी चोरी करने वाले अंकित कुमार का ट्रू कॉलर पर नाम शुभम आर्य दर्शा रहा है। राज्य कर के अधिकारियों को आशंका है कि इस टैक्स चोरी के तार बड़े सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि एक कारोबारी 341 करोड़ की टैक्स चोरी अपने बलबूते नहीं कर सकता है। इसके पीछे और लोग हो सकते हैं। पुलिस की जांच में बड़े तथ्य सामने आ सकते हैं। अंकित कुमार का पहले आवास का पता फर्जी निकला। इसके बाद उसके सारे कागजात फर्जी पाए गए हैं। असली सिर्फ टैक्स चोरी पकड़ी गई है। अंकित कुमार मुजफ्फर नगर के सौरभ मिश्रा को लोहे का माल भेज रहा था। सौरभ का पता भी सही नहीं पाया है। इससे प्रतीत हो रहा है कि अंकित कुमार किसी बड़े सिंडिकेट का हिस्सा है। इसकी कोई गतिविधि अभी पकड़ में नहीं आई है। दिल्ली में इसी प्रकार के सिंडिकेट का कुछ दिनों पहले खुलासा हुआ था लेकिन उसने सिर्फ 20 करोड़ के बिल बाउचर का घपला किया था। अभी जांच में अंकित कुमार के सही नाम का खुलासा होना बाकी है। जांच अधिकारी सिर्फ कागजातों के आधार पर चले हैं लेकिन मोबाइल से सीडीआर निकलने के बाद अंकित कुमार के रहस्य से पर्दा उठ सकता है। सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालकों के अलावा नामजद लोगों से पूछताछ करने की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed