फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Taught farmers about new farming techniques

किसानों को नई कृषि तकनीक के बारे में बताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Taught farmers about new farming techniques
कृषि विभाग बिलारी की ओर से मंगलवार दोपहर ब्लॉक बिलारी कार्यालय सभागार में खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को नई कृषि तकनीक की जानकारी दी।
विज्ञापन

गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र बिलारी के वैज्ञानिक डॉ. मोहन सिंह ने नई तकनीक से खरीफ की फसलें पैदा करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फसलों में लगने वाले रोग और कीटों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उनके बचाव के बारे में भी बताया। समाथल गांव निवासी कृषि पंडित रघुपत सिंह ने किसानों से दलहन की खेती करने का आह्वान किया। एडीओ कृषि एस सिंह ने कृषि विकास और किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएं बताईं।
विज्ञापन

उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.मनमोहन पांडेय ने बारिश के मौसम में पशुओं में होने वाली खुरपका और मुंहपका बीमारी के बारे में बताया साथ ही बीमार पशुओं का उपचार कराने के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग बिलारी के मोहित गंगवार, भंवर सिंह, बलकरण सिंह, अमरीशपुरी, देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, वासुदेव सिंह, जयवीर गंगवार आदि ने भी फसल विकास संबंधी योजनाएं किसानों को बताईं। गोष्ठी में क्षेत्र के अनेक जागरूक किसान पहुंचे उन्होंने भी अपनी समस्याएं रखीं। गोष्ठी के बाद ब्लॉक कार्यालय परिसर में कृषि रक्षा इकाई और कृषि बीज भंडार द्वारा अपने स्टॉल भी लगाए गए। यहां किसानों को उर्वरकों को प्रयोग करने और कीटनाशक दवाओं के बारे मेें जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed