फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tattoos... not just marks, but a part of memories and love

Moradabad News: टैटू... सिर्फ निशान नहीं, यादों और प्यार का हिस्सा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tattoos... not just marks, but a part of memories and love
मुरादाबाद। टैटू बनवाने का शौक सिर्फ फैशन तक सीमित नहीं रहा गया है बल्कि यह युवाओं की सोच, यादों और भावनाओं का हिस्सा बन चुका है। युवा अपनी कलाई, बाजू, गर्दन और पीठ पर अपनी खास पसंद को टैटू का रूप दे रहे हैं। शहर के टैटू स्टूडियो में युवाओं की नए-नए डिजाइन की मांग बढ़ रही है। एक टैटू बनवाने का शुल्क 25 हजार रुपये तक दे रहे हैं।
विज्ञापन


लड़कों को धार्मिक और बैंड टैटू पसंद आ रहे हैं। किसी ने पीठ पर महाकाल बनवाए हैं तो कोई सीने पर बजरंग बली की आकृति बनवा रहा है। किसी ने माता-पिता के लिए स्नेह दिखाते हुए उनकी फोटो सीने पर बनवाई है। वहीं लड़कियों में तितलियां, फूल और मोटिवेशनल थॉट्स लिखवाने का क्रेज हैं। कुछ लड़कियां खास नाम और तारीख को भी टैटू के रूप में हमेशा के लिए संजो कर रख रही हैं। टैटू आर्टिस्ट कमल सिसोदिया का कहना हैं कि टैटू अब सिर्फ लोगों के लिए एक डिजाइन नहीं रहे, बल्कि उनकी पहचान और ताकत बन रहे हैं। लोग अपनी भावनाओं को टैटू के जरिये सामने ला रहे हैं। वह बताते हैं कि टैटू बनवाने की शुरुआती कीमत 350 रुपये प्रति इंच है। डिजाइन का साइज बढ़ने के साथ-साथ कीमत भी बढ़ जाती है। छोटे टैटू बनवाने में 30 मिनट से एक घंटा लग जाता है। वहीं बड़े टैटू जो कमर पर बनवाए जाते हैं उसे बनाने में एक से दो दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन

- टैटू आर्टिस्ट आदित्य बताते हैं कि उनके पास महीने में 25 से 30 लोग टैटू बनवाने के लिए आ रहे हैं। लोग गर्दन और उंगली पर छोटे टैटू बनवाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लाइनपार निवासी आकाश शर्मा ने हाल ही में भगवान शिव का टैटू हाथ पर बनवाया है। उनका मानना है कि हाथ पर टैटू बनवाने से ऐसा लगता है कि शिव हर समय उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एमडीए निवासी खुशी सक्सेना का कहना है कि तीन महीने पहले उनकी शादी हुई है। पति को सरप्राइज देने के लिए उन्होंने हाथ पर पति के नाम का टैटू बनवाया। वह कहती हैं कि यह टैटू सिर्फ पति के लिए नहीं बल्कि उनके लिए भी बहुत खास है।


टैटू को तस्वीर की तरह सीने से लगाकर रखना चाहते हैं लोग
टैटू आर्टिस्ट संजू उपाध्याय का कहना हैं कि लोग टैटू को तस्वीर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। किसी खास या अपने आराध्य की तसवीर सीने पर बनवाते हैं। इससे पोट्रेट टैटू की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। पोट्रेट टैटू में सबसे ज्यादा मेहनत लगती है क्योंकि चेहरा हूबहू कैनवास पर उकेरना आसान नहीं होता है। संजू के पास महीने में करीब 15 से 20 लोग टैटू बनवाने के लिए आ जाते हैं। सावन के महीने में लोगों से सबसे ज्यादा महादेव के टैटू बनवाए हैं। महादेव के त्रिशूल, डमरू, रुद्राक्ष माला वाला टैटू भी लोगों की पसंद बन रहा हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर
अप्रशिक्षित व्यक्ति से टैटू बनवाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। सुईं के कारण शरीर में संक्रमण, एलर्जी, और त्वचा संबंधी समस्याएं शामिल हैं। कुछ मामलों में टैटू की स्याही में मौजूद रसायन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं।

- डॉ. विकास गुप्ता, चर्म रोग विशेषज्ञ

असुरक्षित टैटू स्टूडियोज में इस्तेमाल होने वाली सुइयों से हेपेटाइटिस बी, सी और एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों का संक्रमण हो सकता है। कभी-कभी टैटू बनवाने के बाद स्किन पर स्थायी निशान या उभार आ जाता है। कुछ मामलों में टैटू वाले हिस्से में एमआरआई कराने पर जलन या सूजन हो सकती है।
- डॉ. ऋचा गर्ग, त्वचा रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed