फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Task force stopped three child marriages in the district

Moradabad News: टास्क फोर्स ने जनपद में रुकवाए तीन बाल विवाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Task force stopped three child marriages in the district
मुरादाबाद। बाल विवाह टास्क फोर्स ने जनपद में तीन बाल विवाह रुकवाए हैं। परिवारों ने लिखित में दिया है कि अब वह लड़कियों के बालिग होने पर ही इनका विवाह कराएंगे। टीम ने इन परिवारों को चेतावनी दी है कि नाबालिगों की शादी कराने की कोशिश की तो इस बार केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

कांठ के गांव में 19 जून को सोलह वर्षीय किशोरी की शादी 35 साल के युवक के साथ की जा रही थी। इस मामले की सूचना मिलने पर बाल विवाह टास्क फोर्स पहुंच गई। टीम ने दोनों परिवारों के बयान दर्ज किए। इसके बाद परिवार के लोग मान गए कि वह बालिग होने पर ही शादी करेंगे। इसके अलावा ठाकुरद्वारा के करना वाला मजरा में 20 जून को साढ़े चौदह साल की लड़की की शादी कराई जा रही थी। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची तो शादी समारोह में भगदड़ मच गई थी। टीम ने बाल विवाह रुकवा दिया था। इसी तरह कुंदकरी के गांव कादलपुर मस्ती में 22 जून को बाल विवाह की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने यहां पहुंच कर बाल विवाह रुकवा दिया था।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित कौशल ने बताया कि बाल विवाह टास्क फोर्स में एएचटीयू सीडब्ल्यूसी, डीसीपीयू, चाइल्ड लाइन की टीम शामिल रही हैं। उन्होंने बताया कि तीन जगह बाल विवाह रुकवाए गए हैं। परिवारों को चेतावनी दी गई कि नाबालिगों का विवाह कराएंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed