{"_id":"64692d2e5e9e6390c60bd424","slug":"tantrik-faizan-and-his-wife-appeared-in-court-sent-to-jail-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-151864-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तांत्रिक फैजान और उसकी पत्नी अदालत में पेश, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तांत्रिक फैजान और उसकी पत्नी अदालत में पेश, भेजे गए जेल
विज्ञापन
मुरादाबाद।
करोड़ों की ठगी के आरोपी तांत्रिक फैजान और उसकी पत्नी जोहा हुमायूं को मुरादाबाद कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को कोर्ट ने तलब किया था। अदालत ने दोनों को दो जून तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
लखनऊ निवासी शिव बहादुर पाठक उर्फ दीपक पाठक ने पांच मई 2023 को सिविल लाइंस थाने में जिगर कॉलोनी निवासी मोहम्मद फैजान और उसकी पत्नी जोहा हुमायूं के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कराया था। जिसमें दीपक ने बताया था कि लोधीपुर रोड विशनपुर स्थित हाजरा प्रोपर्टी एंड बिल्डर्स कंपनी जनपद मुरादाबाद मेरा और मेरे दोस्त नेपाल निवासी महेंद्र यादव का करोड़ रुपये लगा है। इस कंपनी के मालिक मो फैजान और उसकी जोहा हुमायूं छह माह में साढ़े तीन करोड़ रुपये वापस करने का दावा किया था। 34 माह बीत जाने के बाद आरोपी रकम वापस नहीं कर रहा है। आरोपी तंत्र मंत्र विद्या का भी प्रयोग करके वीडियो कलिंग के माध्यम से पैसा वापस कराए जाने का लालच दे रहा है। मूलरूप से नगर पंचायत उमरी कलां निवासी तांत्रिक फैजान नोएडा पुलिस ने कुछ दिन पहले एक कारोबारी को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी तंत्र क्रिया से बीमारी दूर करने का झांसा दे रहा था। तब आरोपी और उसकी पत्नी जेल में बंद थी। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में दर्ज केस के विवेचक ने आरोपी फैजान और उसकी पत्नी को मुकदमे में कोर्ट में तलब कराने के लिए रिपोर्ट दी थी। कोर्ट ने आरोपी दंपती को कोर्ट में तलब किया था। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि ठगी के पति पत्नी को मुरादाबाद के न्यायालय में पेश किया गया। दोनों को कोर्ट ने दो जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।