फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tanjil hatyakand

आसान नहीं होगा कोर्ट में मुनीर को कातिल साबित करना 

Wed, 29 Jun 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 29 Jun 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
tanjil hatyakand
मुनीर
बेशक पुलिस ने एनआईए अधिकारी तंजील अहमद हत्याकांड के मुख्य शूटर मुनीर को दबोच लिया है लेकिन कोर्ट में उसे कातिल साबित करना इतना आसान नहीं होगा। दरअसल तंजील अहमद हत्याकांड में पुलिस का कागजी वर्क बेहद लचर है। इसमें कोई शक नहीं कि पुलिस का खुलासा एकदम सही और सटीक है लेकिन विवेचना में ठोस साक्ष्यों की कमी है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बजाए कुछ लोगों की गवाही को खुलासे का आधार बनाया, जो मुनीर के रिश्तेदार हैं। 
विज्ञापन


2/3 अप्रैल की रात को बिजनौर के स्यौहारा थाना क्षेत्र में सहसपुर निवासी एनआईए के डिप्टी एसपी की उनके गांव के पास ही गोलियों से छलनी करके हत्या कर दी गई थी। पुलिस को इस मामले में घटना के छह - सात दिन बाद ही अहम सुराग मिल गए थे। शहरपुर के ही एएमयू छात्र मुनीर का नाम प्रकाश में आ गया था। लेकिन पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं था।
विज्ञापन


सबकुछ जानने के बाद भी पुलिस असहाय थी, यही वजह थी कि घटना का खुलासा करने पहुंचे डीजीपी कमजोर साक्ष्य देख आखिरी वक्त में बिना खुलासा किए बिजनौर से लौट गए थे। आखिर में पुलिस ने मुनीर के ही दो करीबी रिश्तेदारों के कोर्ट में बयान कराए थे और फिर मुनीर को वांटेड दर्शाकर घटना का खुलासा कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में गवाही दिलाने से पहले और बाद में पुलिस ने दोनों को अपनी अभिरक्षा में रखा था। बहुत मुमकिन है कि करीबी रिश्तेदार होने की वजह से ये दोनों ही कोर्ट में मुनीर के खिलाफ गवाही देने से मुकर जाएं। वैसे भी घटना में मुनीर का नाम उजागर होने के बाद से तंजील के परिवार ने भी चुप्पी साध ली थी। ऐसे में कोर्ट में मुनीर को कातिल साबित करना पुलिस के लिए आसान काम नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed