{"_id":"69f7b949409f8691a902d973","slug":"take-a-look-at-the-state-of-ram-ganga-vihar-broken-roads-and-dilapidated-parks-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-893193-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: देखिए राम गंगा विहार का हाल, टूटी सड़कें- पार्क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: देखिए राम गंगा विहार का हाल, टूटी सड़कें- पार्क बदहाल
विज्ञापन
मुरादाबाद। राम गंगा विहार कॉलोनी फेज-1 में कई पार्क और सड़कें बदहाल हैं। लोगों को पार्कों की सफाई व मरम्मत अपने निजी खर्च से करानी पड़ रही है। पानी की टंकी के पास वाले इलाके में बना शिव पार्क का फाउंटेन भी करीब एक साल से खराब हैं। कुत्तों और बंदरों से भी लोग परेशान हैं। यहां की नालियों की भी लंबे समय से सफाई नहीं हुई है।
नगर निगम के सफाई कर्मचारी तो सफाई करते दिखते हैं। मुख्य मार्गों पर सफाई के लिए मशीनें भी दिख जाती हैं लेकिन महानगर की कॉलोनियों के अंदर की स्थिति काफी बदहाल है। राम गंगा विहार पॉश कॉलोनियों में शुमार है लेकिन कॉलोनी की कई सड़कें बदहाल हैं, जो कई बार शिकायतें करने के बाद भी ठीक नहीं हो पा रही हैं। पार्क का रखरखाव नगर निगम की ओर से नहीं किया जा रहा है। कई स्थानों पर वेलफेयर सोसायटी भी नहीं है, ऐसे में आसपास के लोगों को आपस में धनसंग्रह करके साफ सफाई करानी पड़ती है, ताकि लोगों के बच्चे यहां खेल सकें। लेकिन पार्क के फाउंटेन दुरुस्त कराना, चहारदीवारी ऊंची कराने, सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई जैसे कार्य तो नगर निगम की ही जिम्मेदारी है लेकिन निगम इन पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके कारण लोगों को असुविधा हो रही है।
--
नालियों की सफाई नहीं होती
- राम गंगा विहार फेज-1 में नालियों की सफाई होती ही नहीं है, कई बार अपने निजी खर्चे पर कर्मचारी को बुलाकर सफाई करानी पड़ती है।
नितिन शर्मा
-
एक साल से खराब है फाउंटेन
- राम गंगा विहार फेज-1 में शिव पार्क है, जिसका फाउंटेन एक साल से खराब है, इसे ठीक कराने के लिए कई बार निगम को शिकायत दे चुके हैं।
संजीव अग्रवाल
--
कभी कभी खराब पानी आता है
- यह इलाका पानी की टंकी के पास है लेकिन इसके बावजूद कभी कभी पीने का पानी खराब पहुंचता है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है।
हरीश गुप्ता
--
बंदरों, आवारा कुत्तों का आतंक है
- यहां पर बंदरों की बहुतायत है, आवारा कुत्ते भी इतने हैं कि बुजुर्गो, महिलाओं व बच्चों को घर से बाहर निकलने में डर लगा रहता है।
कृष्ण मुरारी शर्मा
-
पार्क में गड्ढ़े कर देते हैं
शिव पार्क की चहारदीवारी काफी नीची है, जिसके कारण कुत्ते व बंदर उसे पार करके पार्क में चले जाते हैं, पार्क में खोदकर बड़े बड़े गड्ढे कर देते हैं।
राजेंद्र सिंह
--
चहारदीवारी ऊंची हो
- जब तक शिव पार्क की चहारदीवारी ऊंची नहीं की जाएगी, तब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाएगी, पार्क में गड्ढों में बारिश में पानी भर जाता है।
संदीप खन्ना
--
निगम को देखभाल करनी चाहिए
- नगर निगम को पार्क की देखभाल व मरम्मत का कार्य कराना चाहिए, पार्क बनाकर छोड़ दिया, फिर इसे कोई देखने नही आता है, जिससे वह बदहाल है।
प्रभात रस्तोगी
--
पार्क तो अच्छा होना ही चाहिए
- किसी भी कॉलोनी में अच्छा पार्क मूलभूत आवश्यकता बन गया है, जहां खाली समय में खासकर महिलाएं बैठ सकें, बच्चे खेल सकें।
अंबिका गुप्ता
--
नालियां बंद पड़ी हैं
- कॉलोनी की अधिकतर नालियां चोक हैं, उनमें सिल्ट जमा हो गई है, कुछ नालियां तो लोगों ने अपने खर्चे पर साफ कराई हैं, लेकिन आगे बंद हैं।
गौरी रस्तोगी
--
बंदरों ने किया बाहर निकलना मुहाल
- इस कॉलोनी में इतने बंदर और आवारा कुत्ते हैं कि बाहर निकलने में भी डर लगा रहता है, छतों पर तो कोई कपड़ा या सामान रहने ही नहीं देते।
अलका रस्तोगी
--
पेयजल का प्रेशर कम
- इस क्षेत्र के कुछ ही दूरी पर पानी की टंकी है लेकिन इसके बावजूद घरों में पानी का प्रेशर कभी कभी इतना कम होता है कि टैंक भी नहीं भर पाते हैं।
मीनाक्षी गुप्ता
--
कोई फोन नहीं उठाता
- राम गंगा विहार फेज-1 की समस्या के लिए कई बार नगर निगम कार्यालय व संबंधित जेई आदि को फोन करते हैं लेकिन वह फोन उठाते ही नहीं।
ज्योति सूद
--
पार्क को शीघ्र ठीक कराएं
- जब पार्क में जाते हैं तो पूरे पार्क में गड्ढे ही गड्ढे मिलते हैं, इसके कारण यहां न तो बैठा जाता है और न ही यहां बच्चे खेल पाते हैं, जिससे परेशानी है।
विज्ञापन
ऋचा अग्रवाल
--
पार्क को सुदृढ़ कराया जाए
- पार्क की चहारदीवारी को ऊंचा कराकर इसका फाउंटेन ठीक कराया जाना चाहिए, ताकि गर्मियों में लोगों को पार्क का लाभ मिल सके।
आशा घिलियाड
--
- नगर निगम की ओर से पूरे महानगर में ही नियमित सफाई कराई जा रही है, सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जा रहा है। लेकिन फिर भी किसी क्षेत्र में कोई परेशानी है तो अवगत कराएं, समाधान कराया जाएगा। अजीत कुमार, अपर नगर आयुक्त