फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   take 2500 calorie food and ready to fight corona

2500 कैलोरी से कोरोना से खुद को बचाएं, लक्षण आए तो डाक्टर को दिखाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
take 2500 calorie food and ready to fight corona
मुरादाबाद। कोरोना की अभी तक कोई दवा नहीं बनी है। इसके बाद भी संक्रमित होने वाले मरीज ठीक होकर घर लौट रहे हैं। अस्पतालों में संक्रमित मरीजों को कौन सी दवा दी जा रही है और क्या खाना खिलाया जा रहा है, ऐसे ही कई सवाल लोगों के जहन में उठ रहे हैं। इनका जवाब मरीजों के इम्यून सिस्टम पर निर्भर है। अस्पतालों में संक्रमित लोगों को 2200 से लेकर 2700 कैलोरी प्रतिदिन की डाइट दी जा रही है। सामान्य व्यक्ति भी प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट युक्त डाइट लेकर खुद को कोरोना संक्रमण से बचा सकता है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में अब तक कोरोना के 111 केस आ चुके हैं। इनमें 49 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले जिन लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं उन्हें अब क्वारंटीन सेंटरों के बजाए घरों में ही क्वारंटीन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में बिना लक्षण वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भी घर में ही क्वारंटीन करने की कवायद शुरू होने लगी है। ऐसे में हर किसी के लिए जानना जरूरी है कि आखिर अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों को कौन सी दवा या खाना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग बताते हैं, कोरोना की कोई दवा नहीं है। प्रोटोकॉल में मरीज के लक्षण के आधार पर सामान्य दवा दी जाती है। बुखार होने पर पेरासिटामोल और जुकाम होने पर एंटीबायोटिक और दूसरी सामान्य दवा दी जाती है। मरीज को हार्ट, शुगर, बीपी या किडनी की परेशानी है तो उसके अनुसार ही दवाएं चलती हैं। कोविड 19 एल 1 अस्पताल के चिकित्सक डा. संजीव बेलवाल बताते हैं, मरीज की रिकवरी उसके इम्यून सिस्टम पर निर्भर है। महिलाओं को 2200 और पुरुषों को 2500 से 2700 कैलोरी प्रतिदिन डाइट दी जा रही है। बच्र्चों के लिए 1200 से 1600 कैलोरी है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए लॉकडाउन में यही उपयुक्त डाइट है। इससे अधिक कैलोरी से मोटापे की समस्या और कम से कमजोरी की शिकायत हो जाएगी। जिला अस्पताल की सीएमएस डा. ज्योत्सना पंत बताती हैं, मरीजों को प्रोटोकाल दवा, डाइट के अलावा योग और फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए एक्साइज कराई जाती है। आठ घंटे की नींद भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित कैलोरी की डाइट और एक्सरसाइज से लोग ठीक हो रहे हैं। मजबूत इम्यून सिस्टम वाले मरीज मात्र 10 दिन में ठीक होकर अपनों के पास लौट चुके हैं। जबकि कई मरीज 16 दिन में ठीक हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती पहली मरीज 20 दिन, कोविड 19 एल वन से 16 और टीएमयू से अधिकतर मरीज 10 दिन में स्वस्थ्य हुए हैं।
अस्पताल में संक्रमित मरीजों की डाइट
- नाश्ते में दलिया, पोहा, एक गिलास दूध, एक सीजनल फल
- दोपहर खाने में दाल, सीजनल सब्जियां, चावल, सलाद, रोटी और एक फल
- रात के भोजन में दाल, सब्जियां, चावल, सलाद, रोटी और एक फल
- सुबह और शाम आधे घंटे योग और एक्सरसाइज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed