फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tailor killed by intoxicated person

नशेड़ी ने पेचकस से गोदकर की थी टेलर की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
tailor killed by intoxicated person
मुरादाबाद। कटघर के प्रेम वंडरलैंड पुल के नीचे टेलर की हत्या मछली कारोबारी शकील ने नहीं, बल्कि एक नशेड़ी युवक ने की थी। पुलिस का दावा है कि घटना के समय टेलर किसी से फोन पर गाली गलौज के लहजे में बात कर रहा था। वहां से गुजरे नशेड़ी को शक हुआ कि उसे देखकर टेलर ने गालियां दी हैं। इसी बात को लेकर हुए विवाद में टेलर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 17 जुलाई की रात कटघर थानाक्षेत्र में प्रेम वंडरलैंड पुल के नीचे बरवारा मझरा निवासी टेलर सालिम की किसी नुकीले औजार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की तहरीर के मछली कारोबारी शकील के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से सालिम का मोबाइल भी गायब था। पुलिस टीम ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। नामजद आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। इसी बीच पुलिस को पता चला कि घटना के बाद से बरवारा मजरा निवासी नसीम उर्फ लल्ला गायब है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी नसीम उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह नशा करता है। घटना वाली रात वह अपने घर लौट रहा था। पुल के नीचे सालिम मोबाइल पर किसी से तेज आवाज में बात करते हुए गाली-गलौज कर रहा था। उसने समझा कि वह उसे देकर गाली गलौज कर रहा है। गाली देने से मना किया। इसी बात पर उन दोनों का विवाद हो गया था। तब नसीम ने पेचकस से सामिल के सीने पर हमला कर दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सीओ कटघर डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed