फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tahir's worker underground

ताहिर की फैक्टरी के मजदूर लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
tahir's worker underground
ढबारसी (अमरोहा)। दिल्ली में चांदबाग हिंसा के साथ पौरारा गांव और हसनपुर क्षेत्र का कनेक्शन की पड़ताल करने के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार देर रात दबिश दी थी। आम आदमी पार्टी से सस्पेंड आरोपी पार्षद ताहिर हुसैन की फैक्टरी में काम करने वाले कई मजदूर पौरारा और हसनपुर क्षेत्र के बताए गए हैं। इनमें से कई लापता हैं। उनके मोबाइल नंबर लेकर पुलिस हिंसा के वक्त उनकी लोकेशन का पता कर रही है।
विज्ञापन

चांदबाग हिंसा के आरोपी आम आदमी पार्टी से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की दिल्ली में फर्नीचर की फैक्टरी है। इस फैक्टरी में ताहिर के पैतृक गांव पौरारा समेत हसनपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में मजदूरी करते हैं। हिंसा के दिन फैक्टरी में मजदूर मौजूद थे। इन मजदूरों का भी हिंसा में कोई हाथ था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इन लोगों ने पौरारा और हसनपुर के लोगों से हिंसा वाले दिन क्या बात की इसकी भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, दिल्ली क्राइम ब्रांच के हाथ कोई नहीं लगा। टीम ने पौरारा गांव से ताहिर की फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों के नाम और मोबाइल नंबर लिए हैं। इनकी वर्तमान लोकेशन भी जांची जा रही है।
विज्ञापन

ताहिर के चचेरे भाई का परिवार भूमिगत
ढबारसी। दिल्ली के चांदबाग हिंसा के आरोपी ताहिर हुसैन के पैतृक गांव पौरारा और हसनपुर में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार की रात को दबिश दी थी। दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की थी। हालंाकि पुलिस को ताहिर का चचेरा भाई नहीं मिला। कार्रवाई के बाद उसका परिवार भूमिगत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की दबिश से ग्रामीण में दशहत
ढबारसी। दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद गांव पौरारा में ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण सहमे हुए हैं। जिन परिवारों के लोग ताहिर की फैक्टरी में काम करते हैं, उन लोगों को कार्रवाई का डर सता रहा है। वहीं होली के पर्व पर बज रहे ढोल नगाड़े बजने बंद हो गए हैं। गांव में लोगों के चेहरे की रंगत उड़ गई है।

पौरारा-हसनपुर में दबिश से ताहिर पर बढ़ा था समर्पण का दबाव
ढबारसी। पैतृक गांव पौरारा और हसनपुर में बुधवार की रात दिल्ली क्राइम ब्रांच की दबिश के दूसरे दिन आरोपी ताहिर हुसैन को आत्मसमर्पण से पहले दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। माना जा रहा है कि पौरारा और हसनपुर में दबिश से ताहिर पर समर्पण करने का दबाव बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed