फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sworn in to completely curb corruption and make the society aware

Moradabad News: भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश और समाज को जागरूक करने के लिए दिलाई शपथ

Tue, 23 Dec 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 23 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sworn in to completely curb corruption and make the society aware
बिलारी। नगर में मुरादाबाद रोड स्थित एक मैरिज हॉल में सोमवार दोपहर नीति आयोग से संबद्ध नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी का प्रदेश स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। समारोह में संगठन के नए पदाधिकारियों को भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश के लिए समाज को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

समारोह में मंचासीन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. राजेश शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, मोहम्मद इम्तियाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्वत, राष्ट्रीय महासचिव यूसुफ अली, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद इरफान, संजय वर्मा, विमलेश तंवर, गुलशन चंडोक, सुमित्रा अग्रवाल, राजेश तिवारी, मोहम्मद मजहर अंसारी आदि रहे। वक्ताओं ने कहा कि देश और समाज के विकास को भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगना जरूरी है। संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों को सभी प्रकार के अपराध से मुक्ति दिलाना और पीड़ितों को न्याय दिलाना है।
विज्ञापन

समारोह में संगठन के जिला, मंडल और प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारी नामित किए गए। सभी को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए संघर्ष करने और ईमानदारी के साथ संगठन के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। समारोह आयोजन में संगठन के प्रदेश सचिव कमरुददीन, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद याकूब, मंडल उपाध्यक्ष हामिद हुसैन, जिलाध्यक्ष रईसउददीन, अजहरुददीन, कपिल कुमार, साजिद अली, मोहम्मद यूसुफ, जुल्फेकार हुसैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed