फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Swearing-in of block chiefs, BDCs today

ब्लाक प्रमुखों, बीडीसी का शपथ ग्रहण आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Swearing-in of block chiefs, BDCs today
मुरादाबाद। जिले के सभी आठ विकास खंडों में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मुरादाबाद, छजलैट व डिलारी में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र सिंह के मुताबिक शासन के निर्देश पर जिले के सभी आठ विकास खंडों में मुरादाबाद, मूंढापांडे, भगतपुर टांडा, ठाकुरद्वारा, डिलारी, छजलैट, बिलारी, कुंदरकी में मंगलवार को ग्यारह बजे व दो बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। डीएम ने बताया कि भगतपुर टांडा विकास खंड में एसएम-2 की निगरानी में तथा शेष सभी विकास खंडों में संबंधित एसडीएम की निगरानी में शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह 20 जुलाई को 10:30 बजे विकास खंड मुरादाबाद में, 11:30 बजे विकास खंड छजलैट में, डेढ़ बजे विकास खंड डिलारी में आयोजित ब्लाक प्रमुख शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed