फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Swami Prasad makes unnecessary comments on religious leaders and religious texts

Moradabad News: स्वामी प्रसाद करते हैं धर्मगुरुओं और धार्मिक ग्रंथों पर अनावश्यक टिप्पणी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
Swami Prasad makes unnecessary comments on religious leaders and religious texts
मुरादाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा के नेता हमेशा समाज के बारे, हिंदू धर्मगुरुओं, धार्मिक पुस्तकों और ग्रंथों के बारे में अनावश्यक टिप्पणी करते हैं। उनके नेता अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य पर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शनिवार की शाम पार्टी कार्यालय पर आए थे।उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिलाध्यक्ष आकाश पाल और महानगर संजय शर्मा से जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों के पूछने पर बताया कि सपा के नेता भगवान राम का अस्तित्व न मानने वाले हैं। उनकी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या हिंदू धर्म की आस्थाओं पर बराबर चोट करते हैं। इन विषयों पर सपा लोगों को भ्रमित करने का काम करती है। उनकी सामाजिक विषयों पर श्रद्धा है तो स्वामी प्रसाद पर उनका क्या स्टैंड हैं। इसको स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा की प्राथमिकता में गरीब है।
विज्ञापन

सरकार की योजनाएं भी गरीबों के लिए समर्पित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सबका साथ सबका विकास, सबके विश्वास के फार्मूले पर सरकार आगे बढ़ कर रही है। सपा की सरकार वोट बैंक के आधार पर जनता में भेदभाव करती थी। हमारी सरकार की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं हैं। 80 करोड़ जनता को राशन देने, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन जैसी अन्य योजना कोई भी देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता अपने कार्यक्रम और अभियानों के माध्यम से रिपोर्ट कार्ड, लेखा जोखा लेकर जनता के बीच जाएं। भाजपा राज्य पुनर्गठन आयोग की मांग करती रही है लेकिन राज्य बांटने की बात नहीं करती है। सांसद डॉ. एसटी हसन के सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवाद को समूल नष्ट करना हमारी सरकार की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed