फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Swadeshi Sankalp Run to be held in five stages on Vivekananda Jayanti

Moradabad News: विवेकानंद जयंती पर पांच चरणों में होगी स्वदेशी संकल्प दौड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi Sankalp Run to be held in five stages on Vivekananda Jayanti
मुरादाबाद। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को शहर में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन होगा। महानगर में यह दौड़ पांच चरणों में होगी। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रथम चरण की शुरुआत 12 जनवरी को पंचायत भवन से होगी। इसमें विभिन्न शैक्षिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन

द्वितीय से पंचम चरण महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे, जिनके रूट और स्थान संबंधित शैक्षिक संस्थानों एवं आयोजक इकाइयों द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि मुरादाबाद जिले के प्रत्येक ब्लॉक में भी विद्यालयों और शैक्षिक संस्थानों के स्तर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र-निर्माण के विचार से जोड़ा जाएगा। डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से रन फॉर स्वदेशी आयोजित करने का आग्रह करते हुए पत्र जारी किया है। इस मौके पर कपिल नारंग, प्रशांत शर्मा, नीरज सोलंकी और राहुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed