{"_id":"6539729a83700c1b3709eb97","slug":"suspects-being-interrogated-cctv-footage-being-scrutinized-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-271326-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संदिग्धों से पूछताछ, खंगाले जा रही सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संदिग्धों से पूछताछ, खंगाले जा रही सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मझोला पुलिस के अलावा एसओजी भी केस पर काम कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
हरिराज के सिर में मार दिया था जोनू ने पत्थर, गुस्से में आकर बेटों ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि दो दिन पहले हरिराज और जोनू के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद में जोनू ने हरिराज के सिर में पत्थर मार दिया था। जिसमें उसके सिर से खून बह गया था। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। इसके बाद से हरि राज के बेटे जोनू की तलाश में लगे थे। आरोपियों को पता चला था कि जोनू मोबाइल ठीक कराने के लिए बुधबाजार स्थित सुपर बाजार में गया है। इसके बाद हरिराज के बेटे दुकान पर पहुंच गए और जोनू उठाकर अपने साथ ले गए थे।