{"_id":"62dc4a23ee12293c1a057375","slug":"suspecion-on-bjp-leader-in-kushank-murder-case-city-news-mbd435574625","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशांक हत्या कांड में भाजपा नेता पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशांक हत्या कांड में भाजपा नेता पर शक
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के चर्चित कुशांक हत्याकांड में नया मोड़ गया है। कुशांक के पिता ने पुलिस अफसरों से शिकायत कर भाजपा नेता पर शक जताया है। उनका कहना है कि कुशांक पर कुछ लोग माफी मांगने के लिए दबाव बना रहे थे। उन्हें शक है कि भाजपा नेता से हुए विवाद के मामले में ही माफी मांगने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी कुशांक गुप्ता की बारह जनवरी की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपनी स्पोर्ट्स सामान की दुकान बंद कराने के बाद घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। कर्मचारी दुकान बंद कर रहा था, जबकि वह कार में बैठने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस मामले में बिजनौर के नूरपुर निवासी हिमांशु गोयल और प्रियांशु गोपल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तीन माह बाद पुलिस ने रिपोर्ट लगाई थी कि इस हत्याकांड की जांच में अब तक दोनों भाइयों की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। इसी आधार पर दोनों भाइयों को जेल से रिहा कर दिया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब कुशांक के पिता ने शक जताया है कि भाजपा नेता से उसके बेटे का विवाद चल रहा था। कुछ लोग माफी मांगने के लिए कुशांक पर दबाव बना रहे थे। उन्हें शक है कि हत्याकांड में भाजपा नेता की भूमिका रही है। एसपी अपराध अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में हर एंगलपर जांच चल रही है। शक के घेरे में आए सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी।