फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Survey reveals voices of dissent in BJP strongholds

Moradabad News: सर्वे में भाजपा के गढ़ में उठ रहे नाराजगी के स्वर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Survey reveals voices of dissent in BJP strongholds
लाइनपार इलाके में टूटी सड़कें, सीएम ग्रिड के काम में देरी को लेकर लोगों में नाराजगी
विज्ञापन

प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा करा रही चौथा सर्वे, यूजीसी का मुद्दा भी सर्वे में आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। प्रत्याशियों के चयन के लिए कराए जा रहे सर्वे में भाजपा के गढ़ में नाराजगी के स्वर उठ रहे हैं। सर्वे में लाइनपार इलाके में टूटी सड़कें, नाली, सीएम ग्रिड के काम में देरी को लेकर लोगों की नाराजगी सामने आई है। इसके अलावा यूजीसी के मुद्दे को लेकर भी लोगों में रोष है। जिसे लेकर पार्टी के भीतर मंथन शुरू हो गया है।
विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा सर्वे करा रही है। अभी तक अलग-अलग एजेंसियां तीन सर्वे कर चुकी हैं। इस समय चौथा सर्वे चल रहा है। नगर और देहात विधानसभा क्षेत्र में 15-15 टीमें सर्वे में लगी हैं। हर टीम में करीब चार सदस्य हैं। ये टीमें अलग-अलग मोहल्लों में जाकर हर वर्ग और बिरादरी के लोगों से संपर्क कर रही है। लोगों से दावेदारों के बारे में फीडबैक ले रही है। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सर्वे टीम लाइनपार में घूम रही है।
विज्ञापन

यहां टीम ने प्रकाश नगर, प्रेमनगर, ज्ञानी वाली बस्ती, चिड़िया टोला, चाऊ की बस्ती में जाकर टिकट के दावेदारों के बारे में फीडबैक लिया। इसके अलावा मानसरोवर और बुद्धि विहार भी टीम गई। ये इलाके भाजपा के गढ़ कहे जाते हैं। यहीं से पार्टी के उम्मीदवार की जीत की राह निकलती है। लाइनपार इलाके में सर्वे के दौरान लोगों में नाराजगी की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नाराजगी यहां सीएम ग्रिड योजना में हो रही देरी, टूटी सड़कें, जलभराव को लेकर है। इसके अलावा पार्क, सरकारी अस्पताल, स्कूल कॉलेज की सुविधा न होने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों ने जो अपनी बात रखी है उसमें कहा है कि जो वादे किए गए थे वह पूरे ही नहीं हुए हैं। वहीं सर्वे में यूजीसी का मुद्दा भी उठ रहा है। इसे लेकर भी लोगों में रोष है। सर्वे में आई इस नाराजगी को लेकर पार्टी के भीतर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। इस नाराजगी को दूर करने के लिए भाजपा नेताओं ने मंथन शुरू कर दिया है।
000
लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। स्वस्थ आलोचना पार्टी के हित में है। इसे फेस किया जाएगा। समय रहते पार्टी के सभी नेता मिलकर लोगों की नाराजगी को दूर कर लेंगे। - प्रमेंद्र जांगड़, महानगर प्रभारी
000
- सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। कुछ स्थानों पर अगर कोई समस्या है तो दूर किया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी जनता के बीच जाएंगे उनकी नाराजगी दूर की जाएगी। - आकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष


000 लाइनपार से ही भाजपा का बेड़ा हुआ पार
मुरादाबाद। पिछले दो बार के विधानसभा चुनाव परिणाम बताते हैं कि लाइनपार के इलाके से ही भाजपा का बेड़ा पार हुआ है। नगर सीट पर पुराने शहर में लंबे अंतर से पिछड़ने के बाद भाजपा को लाइनपार से ही जीत मिली थी।

000
पिछले तीन विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद नगर सीट पर भाजपा की स्थिति
वर्ष भाजपा को मिले वोट सपा को मिले वोट जीत का अंतर
2022 148384 (46.12%) 147602 (45.88%) 782
2017 123467 (44.60%) 120274 (43.45%) 3193
2012 68103 (32.52%) 88341 (42.18%) 20238
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed