फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Survey of Kashipur-Dhampur rail line completed, DPR will be prepared.

Moradabad News: काशीपुर-धामपुर रेल लाइन का सर्वे पूरा, बनेगी डीपीआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Survey of Kashipur-Dhampur rail line completed, DPR will be prepared.
मुरादाबाद। काशपीुर-धामपुर रेल लाइन का प्राथमिक सर्वे पूरा हो चुका है। अब रेलवे की टीम तय कर रही है कि किन स्थानों से होकर रेल लाइन गुजरेगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। ठाकुरद्वारा से जसपुर, भूतपुरी, शेरकोट होते हुए धामपुर तक 58 किमी की दूरी तक रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा।
विज्ञापन


सर्वे पूरा होने के बाद रेलवे बाधाओं को दूर करने में लगा है। इसके बाद प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जाएगी। इस रेलखंड पर रेल संचालन का कार्य पूर्वोत्तर रेलवे करेगा। मुरादाबाद मंडल से लाइन होकर गुजरेगी, इसलिए ठाकुरद्वारा, जसपुर से धामपुर तक मुरादाबाद मंडल के अधिकारी पूरी नजर बनाए हुए हैं। 1.45 करोड़ रुपये से इसका सर्वे किया गया है। पूरा प्रोजेक्ट करीब 1200 करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन

लाइन बिछाने के बाद विद्युतीकरण किया जाएगा। इसके बाद यहां ट्रायल होगा और मुख्य संरक्षा अधिकारी मुआयना करेंगे। उनकी ओके रिपोर्ट के बाद इस सेक्शन पर ट्रेन चल सकेगी। इस कार्य में करीब दो साल लग जाएंगे। हालांकि, ट्रेन चलने से ठाकुरद्वारा, काशीपुर, जसपुर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। लोगों की लगातार मांग व जनप्रतिनिधियों के पत्र के बाद सरकार ने इस वर्ष के रेल बजट में नई रेल लाइन को शामिल किया है। पिंक बुक में भी इसका विवरण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन चलने के बाद एक घंटे से भी कम समय में यात्री काशीपुर से धामपुर तक पहुंच जाएंगे। सड़क मार्ग से डेढ़ घंटे से अधिक समय लगता है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा से लगातार नई रेल लाइन को लेकर मांग उठ रही थी। प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य चल रहा है। प्राथमिक सर्वे पूरा हो चुका है। जल्द ही इसकी डीपीआर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed