फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Survey of four-lane Moradabad-Aligarh road begins

Moradabad News: मुरादाबाद-अलीगढ़ मार्ग के फोरलेन का सर्वे शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Survey of four-lane Moradabad-Aligarh road begins
मुरादाबाद। पीतलनगरी को अलीगढ़ से जोड़ने के लिए 150 किमी लंबा फोरलेन का निर्माण होगा। इसके लिए एजेंसी सर्वे शुरू कर दिया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुरादाबाद मार्ग को बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। मंंत्रालय की स्वीकृति के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद से अलीगढ़ जाने वाले मार्ग पर दस हजार तक अधिक वाहनों का दबाव है। यह मार्ग अभी टू लेन है। इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए एनएचएआई ने एक रिपोर्ट तैयार की है। एनएचएआई ने प्राथमिक जांच के बाद एक एजेंसी को सर्वे के लिए अधिकृत कर दिया है। एजेंसी सर्वे कर बताएगी कि मार्ग के किन स्थानों पर पेट्रोल पंप और अन्य सुविधाएं मुहैया होगी। इस मार्ग पर ट्रैफिक दबाव की भी गणना की जा रही है। साथ ही मार्ग पर आने वाली अन्य बाधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मार्ग पर टोल प्लाजा, उपरिगामी सेतु, पैदल सेतु और व्यावसायिक गतिविधियों को भी फोरलेन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

00
एक्सप्रेसवे से प्रयागराज जाना होगा आसान

मुरादाबाद। मुरादाबाद से गंगा एक्सप्रेसवे जुड़ने पर सड़क मार्ग से प्रयागराज जाना आसान हो जाएगा। बदायूं में यह मार्ग गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। एनएचएआई सर्वे के बाद एजेंसी की रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपेगी। प्राधिकरण इस रिपोर्ट पर विचार कर सारी जानकारी मंत्रालय को मुहैया कराएगा। इसके बाद एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। यह मार्ग अलीगढ़ होते हुए बिजनौर तक जाएगा। इस मार्ग के तैयार होने पर संभल मार्ग का जाम कम हो जाएगा। एचएचएआई के पीडी अरविंद कुमार का कहना है कि अभी सर्वे की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह ग्रीन फील्ड की परियोजना है। यह सड़क प्रदेश की अहम परियोजनाओं में शामिल होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed