फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Supporters started gathering in Shami village, Excitement about India-Pakistan match

शमी के गांव के जुटने लगे समर्थक: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लोग उत्साहित, भाई बोले- इस बार भी लेंगे 6-7 विकेट

Sun, 23 Feb 2025 01:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 01:32 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान मैच शुरू होने से पहले मोहम्मद शमी के गांव में समर्थक जुटने लगे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ शमी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उसके भाई का कहना है कि शमी इस मैच में छह से सात विकेट लेंगे। 

विज्ञापन
Supporters started gathering in Shami village, Excitement about India-Pakistan match
मोहम्मद शमी - फोटो : twitter

विस्तार

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज क्रिकेट प्रेमियों को सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला देखने को मिलेगा, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों के परिवारों में भी जबरदस्त उत्साह है। मैच से पहले शमी के गांव में समर्थक जुटना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि बांग्लादेश के बाद शमी पाकिस्तान के खिलाफ भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई डॉ. मुमताज ने उनके प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. मुमताज ने कहा कि मोहम्मद शमी की मौजूदा फॉर्म शानदार है और मुझे पूरा भरोसा है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ 6-7 विकेट लेंगे।
विज्ञापन


वह हमेशा बड़े मैचों में कमाल दिखाते हैं और इस बार भी वही करने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि शमी ने 2023 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। इस चैंपियंस ट्रॉफी में भी वह टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाने वाले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनका आत्मविश्वास हमेशा मजबूत रहता है और वह अपनी रणनीति के अनुसार ही गेंदबाजी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद शमी भारतीय टीम के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने 7 मैचों में 23 विकेट लेकर दुनिया भर में अपनी काबिलियत साबित की थी। उनकी स्विंग, यॉर्कर और रिवर्स स्विंग पाकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ बेहद कारगर साबित हो सकती हैं।

आस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल को छोड़ा पीछे

अमरोहा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव परवेज पाशा ने बताया कि मोहम्मद शमी सबसे कम गेंद पर वनडे मैच में 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 5126 वनडे गेंद फेंककर हासिल की है। शमी ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा है।

जिन्होंने 5240 गेंदों पर 200 वनडे विकेट पूरे किए थे। तीसरे स्थान पर सकलेन मुश्ताक हैं, जिन्होंने 5451 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि ब्रेट ली और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 5640 और 5783 गेंदों पर 200 विकेट पूरे किए थे। शमी के भाई हसीब ने बताया कि शमी की इस कामयाबी पर पूरे परिवार को गर्व है। हमें उनसे यही उम्मीद थी। मोहम्मद शमी आने वाले समय में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे ऐसी उम्मीद है।

बांग्लादेश के पांच विकेट चटकाए 
चैंपियंस ट्रॉफी में जिले की शान मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज ढेर नजर आए। उन्होंने बृहस्पतिवार को दुबई में खेल गए मैच में पांच विकेट झटके थे। साथ शमी ने एकदिवसीय मैच में सबसे कम गेंदों पर 200 विकेट लेने की उपलब्धि भी हासिल की। मोहम्मद शमी की इस कामयाबी पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed