{"_id":"692618b0ff91f10cf909af59","slug":"supply-stalled-people-thirsty-for-water-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-778675-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आपूर्ति ठप, पानी के लिए तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आपूर्ति ठप, पानी के लिए तरसे लोग
Wed, 26 Nov 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार क्षेत्र के पैपटपुरा में मंगलवार का दिन लोगों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं रहा। पेयजल आपूर्ति ठप होने से लगभग पांच हजार की आबादी पूरे दिन पानी को तरसती रही।
सुबह से ही नलों में पानी न आने पर लोगों ने इसे सामान्य देरी समझा लेकिन जब घंटों इंतजार के बाद भी पानी नहीं आया तो मोहल्ले में संकट खड़ा हो गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार न तो नियमित समय पर सुबह पानी आया और न ही शाम की सप्लाई हुई। लोग जब कंट्रोल रूम में जानकारी के लिए फोन करते रहे तो वहां का फोन भी नहीं लगा।
पानी न आने की वजह भी लोगों को मालूम नहीं चल सकी। इससे लोगों का आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ते गए। एकता कॉलोनी के शिवचरण दास ने बताया कि कंट्रोल रूम को कई बार फोन किया लेकिन फोन ही नहीं लगा। दिन चढ़ने के साथ स्थिति गंभीर होती गई। कई घरों में सुबह का रखा हुआ थोड़ा पानी भी खत्म हो गया। खाना बनाना तो दूर तो कई घरों में पीने भर का पानी भी उपलब्ध नहीं रहा।