{"_id":"62d70eb12bb9124d9f2786d6","slug":"supply-of-smelly-water-in-ashiana-colony-for-two-months-moradabad-news-mbd4351569141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाना कालोनी में दो माह से हो रही बदबूदार पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाना कालोनी में दो माह से हो रही बदबूदार पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
फोटो
अधिकारी सुनने को नहीं तैयार, गंदा पानी
पीकर आशियाना के लोग हो रहे बीमार
दो माह से आशियाना कालोनी में हो रही बदबूदार पानी की आपूर्ति
पानी पीने से एक बच्चे को हुई टीबी, दूर दूर से पीने के पानी मंगा रहे लोग
तीन लोगों ने लगवाया सबमर्सिबल पंप
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। आशियाना कालोनी फेस -1 में दो माह से गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। गंदा पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। कालोनी के लोगों का आरोप है कि नगर निगम और जल संस्थान में शिकायत करने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। परेशान होकर तीन लोगों ने अपना सबमर्सिबल पंप लगवा लिया है। लोगों का कहना है कि सीवर लाइन डालने के बाद से ही पानी गंदा आने लगा था।
आशियाना कालोनी-1 निवासी बुजुर्ग जेडी शर्मा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी से रिटायर्ड है। बुजुर्ग का कहना है कि करीब ढाई माह से कालोनी मेें गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। परिवार के लोग बदबूदार पेयजल सप्लाई से परेशान हो गए हैं। गंदा पानी पीने के कारण उनके छह साल के पौत्र अथर्व को ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) हो गई है। काफी लोग पीने का पानी खरीदकर लाते हैं। इस मामले में पार्षद ने भी नगर निगम में शिकायत की थी लेकिन जल संस्थान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। कालोनी के रहने वाले अधिवक्ता मयंक श्रोत्रिय का कहना था कि दो माह से लोग बदबूदार पानी से परेशान हैं। काले रंग का पानी बाल्टी खराब कर देता है। दुकानदार उपेंद्र सिंह चौहान का कहना था कि लोग शिकायत करके थक चुके हैं। खराब पानी पीने से अच्छा है कि लोग बाजार से खरीदकर पानी पीएं। परेशान होकर तीन लोगों ने अपना सबमर्सिबल पंप लगवा लिया है। किराए का कमरा लेकर रहने वाली अर्चना शर्मा का कहना है कि वह प्रतिदिन बाजार से पानी खरीदकर मंगाती हैं। उनका छोटा बच्चा है। जल संस्थान का पानी पीने से बच्चे की भी तबीयत खराब हो सकती है। कालोनी के रहने वाले विशाल दीक्षित, हर्ष चौधरी, और सुमन सिंह का आरोप है कि गंदे पानी की सप्लाई से प्रत्येक घर के लोग परेशान है। शिकायत करने के बावजूद नगर निगम या जल संस्थान के कर्मचारी सुनते नहीं हैं।
शिकायत मिलने पर पाइप लाइन की सफाई की गई थी। जरूरत पड़ी तो मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। गंदे पानी की सप्लाई को रोका जाएगा।
भीमराव अशोक, सहायक अभियंता जलकल विभाग