फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Supervisor injured in bike collision dies

बाइक की टक्कर से घायल सुपरवाइजर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Supervisor injured in bike collision dies
मुरादाबाद। निर्यात फर्म के सुपरवाइजर की एक सप्ताह बाद निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर मझोला पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के प्रकाशनगर गली नंबर दो निवासी राकेश कुमार (49) डिजाइनको फर्म में सुपरवाइजर थे। 20 नवंबर की रात करीब 10 बजे पैदल जाते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाइक सवार ने ही उन्हें नजदीक स्थित हर्ष नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर परिवार वालों ने राकेश कुमार को दिल्ली रोड स्थित आरआर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान रविवार रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार वालों की सूचना पर पहुंची मझोला पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। राकेश के परिवार में पत्नी ललिता देवी के अलावा दो बेटे हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed