फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sunshine amidst the movement of clouds increased mercury by three degrees Celsius

Moradabad News: बादलों की आवाजाही के बीच खिली धूप ने बढ़ाया तीन डिग्री सेल्सियस पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sunshine amidst the movement of clouds increased mercury by three degrees Celsius
मुरादाबाद। मानसून के सक्रिय होने के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच खिली धूप की वजह से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि वातावरण में नमी होने की वजह से बादल बन रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह से बादल छाए हुए थे। बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन इसी बीच धूप खिलने लगी। इसकी वजह से उमस भी हो रही थी। शाम को फिर बादल छा गए। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में .3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह वातावरण में नमी 91 फीसदी थी, जो शाम को घटकर 71 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम दिशा से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह का कहना है कि मौसम में कभी हल्के बादल रहेंगे तो कभी मौसम साफ होने के बाद धूप खिलेगी। हालांकि मुरादाबाद के आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। तेज बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed