फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Summer's exam is over, now Ramadan is in winter for 11 years

Moradabad News: पूरा हुआ गर्मी का इम्तिहान, अब 11 साल सर्दियों में रमजान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Summer's exam is over, now Ramadan is in winter for 11 years
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आज से चार दिन बाद माह-ए-रमजान मुकम्मल होने के साथ-साथ गर्मी में रोजेदारों के सब्र का इम्तिहान भी पूरा हो जाएगा। 2007 से 2025 के बीच 19 साल रोजेदारों ने सूरज की तपिश, उमस भरी गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच खुदा की इबादत की। अब आने वाले 11 साल तक रमजान का महीना सर्दियों के बीच ही गुजरेगा। 2026 से 2036 तक रमजान की आमद ठंडे माैसम में होगी।

वर्ष 2007 से 2025 तक 19 बार रमजान का महीना आया। इस्लामिक कैलेंडर का यह पाक महीना पिछले 19 वर्षों में मार्च से सितंबर के बीच गुजरा। इस बीच कभी रोजेदारों का सामना अप्रैल-मई की झुलसा देने वाली तपिश से हुआ तो कभी जून, जुलाई, अगस्त में पसीने से तरबतर करने देने वाली उमस भरी गर्मी से। मार्च और सितंबर ने भी रोजेदारों का इम्तिहान लिया। इस दाैरान मार्च, अप्रैल, मई, जुलाई, अगस्त में तीन-तीन रमजान गुजरे। दो-दो बार जून और सितंबर में रमजान की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

अब रमजान का महीना खिसक कर सर्दियों में पहुंचने वाला है। आने वाले 11 साल रोजेदारों के लिए राहत भरे होंगे। मुकद्दस रमजान की आमद ठंडे माैसम होगी। इसकी शुरुआत 2026 से होगी। यह सिलसिला 2036 तक चलेगा। इस दाैरान माह-ए-रमजान कंपा देने वाले दिसंबर, जनवरी, फरवरी की सर्दियों में आएगा। इसके अलावा अक्तूबर और नवंबर की गुलाबी सर्दी भी रोजेदारों को राहत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




000

हर साल 10 से 12 दिन पीछे खिसकता है रमजान

मदरसा अरबिया इमदादिया मोहतमिम और शेखुल हदीस माैलाना मोहम्मद असजद कासमी के मुताबिक रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नाैवां महीना है। इसकी रमजान की तारीखें इस्लामी कैलेंडर से तय होती हैं। जो एक हिजरी चंद्र कैलेंडर है। जिसमें 12 चंद्र महीने होते हैं। हर महीना अर्द्धचंद्र के दिखने के साथ शुरू होता है। चंद्र महीना 29 या 30 दिन का होता है, जिससे चंद्र वर्ष करीब 354 दिन का हो जाता है। ऐसे में साैर गणना आधारित ग्रेगोरियन वर्ष 10 से 12 दिन छोटा हो जाता है। इस अंतर के कारण रमजान हर साल ग्रेगोरियन कैलेंडर में पहले शुरू होता है और हर 33 साल में एक समय माैसमी चक्र को पूरा करता है।

000

आने वाले 11 साल में रमजान की अनुमानित अवधि

वर्ष


किस तारीख से किस तारीख तक

2026


18 फरवरी से 19 मार्च तक

2027


आठ फरवरी से नाै मार्च तक

2028


28 जनवरी से 26 फरवरी तक

2029


16 जनवरी से 14 फरवरी तक

2030


छह जनवरी से चार फरवरी तक

2030


26 दिसंबर से 24 जनवरी 2031 तक

2031


15 दिसंबर से 13 जनवरी 2032 तक

2032


चार दिसंबर से दो जनवरी 2033 तक

2033


23 नवंबर से 22 दिसंबर तक

2034


12 नवंबर से 11 दिसंबर तक

2035


दो नवंबर से एक दिसंबर तक

2036


21 अक्तूबर से 19 नवंबर तक

नोट : यह चांद के आधार पर संभावित है।

------

2007 से 2025 तक रमजान महीने की अवधि

वर्ष


रमजान की शुरुआत

2007


13 सितंबर से

2008


दो सितंबर से

2009


22 अगस्त से

2010


11 अगस्त से

2011


एक अगस्त से

2012


20 जुलाई से

2013 नाै जुलाई से

2014


29 जुलाई से

2015


18 जून से

2016


सात जून से

2017


27 मई से

2018


16 मई से

2019


छह मई से

2020


25 अप्रैल से

2021


14 अप्रैल से

2022


तीन अप्रैल से

2023


24 मार्च से

2024


12 मार्च से

2025


दो मार्च से

-------------------

2030 में दो बार मुबारक महीना दो बार

मुसलमानों के लिए वर्ष 2030 खास रहेगा। इस साल उन्हें माह-ए-रमजान का तोहफा दो बार मिलेगा। मुबारक महीना दो बार पड़ेगा। एक साल की शुरुआत में दूसरा साल के अंत में। वर्ष 2030 में जनवरी और दिसंबर में रमजान का आगाज होगा।


000

2033 में दो बार होगी ईद

वर्ष 2030 में रहमत और बरकत मा महीना रमजान दो बार पड़ेगा। वहीं तीन साल बाद वर्ष 2033 में मुसलमानों को दो बार ईद मनाने का मौका मिलेगा। एक ईद जनवरी में होगी तो दूसरी दिसंबर में मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed