Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sugarcane weighing halted due to loader breakdown; queues of tractor-trolleys form.

Moradabad News: लोडर खराब होने से गन्ने की तौल बंद, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी कतार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane weighing halted due to loader breakdown; queues of tractor-trolleys form.
ठाकुरद्वारा। लोडर खराब होने से त्रिवेणी शुगर मिल के गांव मानावाला स्थित खरीद केंद्र पर बुधवार को गन्ने की तौल बंद हो गई। इससे गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लग गई। गन्ना बेचने के इरादे से आए किसान परेशान हुए। गांव मुंशीगंज में भी बुधवार को तौल बंद रही।
विज्ञापन

गन्ना खरीद के लिए त्रिवेणी शुगर मिल ने क्षेत्र में 42 केंद्र स्थापित किए हैं, जबकि 85 लाख क्विंटल खरीद लक्ष्य तय किया है। मिल का एक दिन में 70 हजार क्विंटल गन्ना पेराई का औसत है। बुधवार को गांव मानावाला क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर पहुंचे किसानों ने दोपहर दो बजे तक भी तौल शुरू न होने पर रोष व्यक्त किया। किसानों के मुताबिक बताया गया कि गन्ना ढोने वाला लोडर खराब है।
विज्ञापन

गांव रामनगर खागूबाला के किसान नरेश कुमार ने बताया कि वह सुबह सात बजे से केंद्र पर हैं। खरीद केंद्र कर्मचारी भी नहीं मिला। रात तक तौल शुरू होने का इंतजार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वीपुर गांवड़ी के गौरव कुमार ने कहा कि सुबह पांच बजे गन्ने की ट्रॉली लेकर केंद्र पर आ गए थे। बताया गया कि गन्ना भरने वाला लोडर खराब है, जब सही होगा तभी तौल होगी।
गांव करनावाला खालसा के किसान मलुआ ने बताया कि उन सहित कई किसान सुबह सात बजे से भूखे-प्यासे गन्ना तौल कराने केंद्र पर खड़े हैं। पता नहीं कि तौल कब शुरू होगी। इसी गांव के उमेश कुमार ने कहा कि खरीद केंद्र से सड़क तक करीब 25 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तौल के इंतजार में खड़ी हैं।
किसान मजदूर सभा के प्रवक्ता प्रीतम सिंह का कहना है कि बुधवार को प्लॉट भर जाने के कारण मुंशीगंज केंद्र पर भी तौल बंद रही। वहां पहले से पड़ा गन्ना उठाया जा रहा है। उन्होंने खरीद के बाद दी जा रही पर्ची पर गन्ने का रेट नहीं पड़ा होने की शिकायत भी रखी।

त्रिवेणी शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक टीएस यादव ने बताया कि बुधवार से मिल में गन्ने की पेराई शुरू हो गई। मानावाला में लोडर खराब होने और मुंशीगंज में प्लॉट भरने से बंद हुई तौल जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed