{"_id":"69222992a04714744a0af694","slug":"sugar-mill-pays-rs-336-crore-to-sugarcane-farmers-bilari-news-c-277-1-smbd1007-111339-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चीनी मिल ने किया किसानों का 33.6 करोड़ का गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चीनी मिल ने किया किसानों का 33.6 करोड़ का गन्ना भुगतान
Sun, 23 Nov 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
कांठ। स्योहारा चीनी मिल ने चल रहे गन्ना पेराई सत्र के अंतर्गत किसानों को खरीदे गए दस दिन के गन्ने का 33.06 करोड़ का भुगतान किया है। साथ इसी तरह आगे भी प्राथमिकता के साथ गन्ना भुगतान करने का आश्वासन भी दिया है।
कांठ क्षेत्र में गन्ने की अधिक पैदावार होती है। यहां के किसानों से प्रतिवर्ष स्योहारा चीनी मिल बिजनौर के द्वारा गन्ने की खरीद की जाती है। इस बार यह चीनी मिल सात नवंबर को शुरू हुई थी। मिल द्वारा छह नवंबर से क्रय केंद्रों और सात नवंबर से मिल गेट पर किसानों से गन्ना खरीद शुरू कर दी थी। स्योहारा चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने बताया कि मिल ने किसानों की सहूलियत, विवाह-शादियों और अन्य परेशानियों को देखते हुए छह से15 नवंबर तक की गन्ना खरीद के सापेक्ष 10 दिन का 33.6 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। उन्होंने बताया कि किसानों को आगे भी गन्ना मूल्य भुगतान तीव्र गति से किया जाता रहेगा। मिल के उपाध्यक्ष गन्ना प्रमोद कुमार ने किसानों से अपील की है कि मिल गेट और क्रय केंद्रों वह पर साफ सुथरा, स्वच्छ और ताजे गन्ने की ही आपूर्ति करें। वहीं गन्ना समिति में पर्ची आने के बाद ही अपने गन्ने की छिलाई करें।