फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sugar mill manager dies in road accident

Moradabad News: सड़क हादसे में चीनी मिल के मैनेजर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill manager dies in road accident
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास सोमवार की शाम अज्ञात वाहन ने चीनी मिल के केन मैनेजर जगतपाल सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के खबरिया आजमपुर निवासी जगतपाल सिंह (50) भोजपुर थानाक्षेत्र के बेलबाड़ा चीनी मिल में केन मैनेजर थे। वह परिवार के साथ चीनी मिल की आवासीय कॉलोनी में रहते थे। सोमवार को वह कटघर क्षेत्र में किसानों से मिलने गए थे। शाम करीब पांच बजे वह चीनी मिल लौट रहे थे। कटघर थाना क्षेत्र में जीरो पॉइंट के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मैनेजर के परिवार में पत्नी दो बच्चे ऋतिक व अभय हैं। मैनेजर के भाई महावीर सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed