फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sugaercane slips

गन्ना किसानों को अब मोबाइल पर मिलेंगीं पर्चियां 

Wed, 13 Jul 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
sugaercane slips
गन्ना

विज्ञापन
किसानों के साथ गन्ना खरीद में होने वाली हेराफेरी रोकने के लिए गन्ना विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। किसानों की पर्ची का बंदरबांट रोकने के लिए एसएमएस सिस्टम शुरू किया जा रहा है। इस साल पेराई सत्र में किसानों को पर्ची की सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल पर भेजी जाएगी। कांटे पर गन्ने की तौल भी तभी होगी जब एसएमएस दिखाएंगे। इससे पर्ची सही किसान तक पहुंचेगी। 

किसानों को गन्ना एरिया के अनुसार मिलों की ओर से मिलने वाली पर्चियां समितियां उपलब्ध कराती हैं। लेकिन पर्ची वितरण में बड़े झोल होते हैं। बड़े किसान आसानी से पर्ची हासिल कर लेते हैं। जबकि छोटे और मझोले किसानों पर्ची के लिए पूरे सीजन परेशान रहते हैं। कई बार जरूरत के अनुसार पर्ची नहीं मिल पाने से उनका गन्ना खेतों में ही रह जाता है। हर साल पर्ची को लेकर शिकायतों का अंबार लगा रहता है।
विज्ञापन


इस बीच कई किसान जुगाड़ से पर्ची हासिल इधर उधर से गन्ना खरीदकर मिलों को बेचते हैं। किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गन्ना विभाग गन्ना सूचना प्रणाली (आईवीआरएस) शुरू करने जा रहा है। इस सिस्टम को सभी चीनी मिलों में शुरू किया जाएगा। इसके तहत किसानों को मिलने वाली सप्लाई टिकट (पर्ची) के साथ ही उसकी सूचना किसान की ओर से पंजीकृत कराए गए मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगी। जब किसान गन्ना लेकर आएगा तो मिल की ओर से आए एसएमएस को देखकर या किसान आईडी देखकर ही तौल की जाएगी। गन्ना आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने इस बाबत अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed